कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

कानपुर में कमिश्नरेट लागू होने के बावजूद दबंगों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है चंद दिनों में पंडित गैंग ने ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देकर क्षेत्र में ख़ौफ़ का माहौल बना दिया है लेकिन थाना पुलिस खाकी साख पर धब्बा लगने के बावजूद दबंगों पर कार्यवाही करने का नाम नही ले रही है। पीड़ितों ने डीसीपी से शिकायत करके इंसाफ़ की गुहार लगायी है।

मंगलवार को कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में पीड़ितों ने प्रेसवार्ता कर दबंगों की दबंगई की दस्ता सुनाई, प्रेसवार्ता में काकादेव निवासी पीड़ित महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया काकादेव क्षेत्र के दबंग व कुख्यात अपराधियों का गैंग चलाने वाले शोभित तिवारी उर्फ सोम उर्फ छोटी पंडित उसका भाई विशाल तिवारी उर्फ लाला पंडित और मनीष तिवारी, हर्षित तिवारी ने बीती 5 नवम्बर की रात जबरन रोककर कट्टा दिखाकर 10 हजार रंगदारी मांगी, विरोध करने पर महेंद्र और उसके भाई योगेंद्र को कार के बाहर खींचकर धारदार हथियारों और कट्टे के बटो से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद दबंग महेंद्र को मरणासन्न हालत में छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए वहाँ से फ़रार हो गए थे। जिसके बाद होश में आने पर महेंद्र ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा न लिखकर बल्कि दबाव बनाकर अपने हिसाब से तहरीर लिखवाई तब मेडिकल करवाया और उसके बाद बलवा, मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया वही पांडु नगर चौकी पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने आरोपियों से साठ-गाँठ करके आरोपियों पर मात्र 151 की कार्यवाही करके खानापूर्ति कर मामले को रफा दफा कर दिया। जिसके बाद दबंग पीड़ित को लगातार धमका रहे है।

बकौल महेंद्र शोभित तिवारी उर्फ सोम उर्फ छोटी पंडित उसका भाई विशाल तिवारी उर्फ लाला पंडित और मनीष तिवारी, हर्षित तिवारी दबंग व अपराधी किस्म के लोग क्षेत्र में जुआ खिलवाना, दारू पीकर जबरन रंगदारी वसूलना, पुलिस के लिए मुखबिरी करना इनका मुख्य कार्य है क्षेत्रीय पुलिस से साठगांठ के कारण पुलिस का इनको खुला सरक्षंण प्राप्त है इसलिए पीड़ितों की इनके खिलाफ सुनवाई नही होती 5 नवम्बर को ही हर्षित तिवारी ने काकादेव निवासी जितेंद्र यादव को बेरहमी से पीटा था लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की थी, बीते 23 अगस्त को इन्ही आरोपियों ने काकादेव निवासी सुमन सिंह के घर मे घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की जिसपर मुकदमा दर्ज हुआ था लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर दबंगों को हौसले बुलन्द है।


Information is Life