कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...

कानपुर हेल्थ कॉन्क्लेव में बना ‘स्वस्थ कानपुर’ का रोडमैप, सभी चिकित्सा पद्धतियाँ एक मंच पर।

कानपुर-स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर स्वरूप कैसे प्रदान किया जाए—“ए रोडमैप टू बैटर हेल्थकेयर सर्विसेज...

Kanpur : धामपुर के राघव वशिष्ठ और फाबिया नफीस ने जीता दोहरा खिताब…

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में हुई केके शर्मा मेमोरियल यू पी स्टेट क्लोज स्क्वैश रैकेट...

Kanpur News : 200 रुपए के लिए दोस्त की हत्या: शराब पिलाकर नंगा किया, बेल्टों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूंच डाला..

कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने...
Information is Life

लखनऊ। सचिवालय में तैनात अनु सचिव पर एक महिला संविदा कर्मी ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सचिव उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर नौकरी से निकाले जाने की धमकी देता था। पीड़िता ने कार्रवाई नहीं होने पर सचिव की करतूत का डर्टी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आते हुए आरोपी को दबोच लिया।

विरोध करने पर दी धमकी

सचिवायलस की एक महिला संविदा कर्मी ने हुसैनगंज थाने में जाकर अनु सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि सचिव आएदिन उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। ऑफिस में भी वह शरीर को टच करता है। विरोध करने पर नौकरी से निकाले जाने के साथ ही फर्जी मुकदमा दर्ज करा जेल भेजे जाने की धमकी देता है।

सोशल मीडिया में वीडियो किया वायरल

मुकदमा दर्ज होने पर कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने सचिव की गंदी करतूत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। 2.48 मिनट का वीडियो में साफ दिख रही है अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में तैनात अनु सचिव इच्छाराम यादव पीड़िता को परेशान कर रहा है। उसके विरोध पर जबरदस्ती करता है। उसके बाद काफी देर तक उसे परेशान करता है। पीड़िता विरोध भी करती है, बावजूद वह गंदी हरकत करता रहता है।

काफी दिनों से कर रहा था परेशान

पीड़िता का आरोप है कि इच्छाराम यादव उसको काफी समय से परेशान कर रहा है। नौकरी से निकालने की धमकी देकर शारीरिक शोषण कर रहा है। इससे तंग आकर चोरी से वीडियो बनाया। जिसके माध्यम से आरोपी को सजा दिला संकू। आरोपी के खिलाफ हुसैनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पीड़िता ने कहा कि ऐसे दरिंदे को सख्त से सख्त सजा मिले, जिससे कोई दूसरा अधिकारी महिलाओं के साथ गंदा काम करने से पहले सौ बार सोंचने पर मजबूर हो।

देररात पुलिस ने किया गिरफ्तार

हुसैनगंज इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह के मुताबिक, पीड़िता के तहरीर देने के बाद यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। देररात पुलिस ने आरोपी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में तैनात अनु सचिव इच्छाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही पीड़िता का बयान दर्ज करवाने के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।


Information is Life