कानपुर में एआई पर मंथन, रोटरी गैलेक्सी ने कराया संवाद : छोटे कारोबार के लिए एआई बनेगा गेमचेंजर..

कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गैलेक्सी की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित “प्रैक्टिकल एआई:...

कांग्रेस विधायक के बयान पर गरमाई सियासत, कानपुर में बोले एमपी सीएम—राहुल गांधी देश से माफी मांगें

कानपुर।मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए अभद्र बयान पर राजनीतिक...

कानपुर : कैबिनेट मंत्री की बेटी की शादी में VVIP जमावड़ा, CM योगी समेत कई दिग्गज पहुंचे।

कानपुर।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को कानपुर...

कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुलाटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी कही जाने वाली कानपुर कपड़ा कमेटी के चुनाव में...

कानपुर : मंदिर के पास गोवंश के अवशेष मिलने से मचा बवाल, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास प्रतिबंधित...

कानपुर गैंगरेप केस: 4 पेज के पत्र में आरोपी दरोगा ने खुद को बताया निर्दोष, कहा – तेल चोरी की जांच करने गया था।

कानपुर-किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या ने...

स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

Kanpur स्कॉर्पियो में हैवानियत: खाकी और कलम दोनों शर्मसार, नाबालिग से गैंगरेप के बाद घर के बाहर फेंकी गई बच्ची, DCP हटे, इंस्पेक्टर सस्पेंड।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानून के रक्षक ही जब भक्षक बन जाएं, तो इंसाफ की उम्मीद किससे की जाए?...

महाठग रवींद्र सोनी पर अब तक 28 FIR: चार NRI के साथ 5.13 करोड़ की ठगी की थी, गृह जनपद ट्रांसफर किए गए केस

कानपुर : महाठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चार और मुकदमे दर्ज किए...

कानपुर : गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन प्रगति स्तंभ’ का भव्य उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश।

कानपुर-नारी सशक्तिकरण को समर्पित “परिवर्तन प्रगति स्तंभ” का आज गंगा बैराज पर माननीय विधायक श्रीमती...
Information is Life

बुधवार की सुबह जर्नलिस्ट क्लब के संस्थापक चैयरमैन और वरिष्ठï पत्रकार सुरेश त्रिवेदी के निधन पर शोक व्यक्त करने और अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए शहर के सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, पूर्व विधायक सतीश निगम, राष्ट्रीय सहारा के सम्पादक ब्रजेश मिश्र, जर्नलिस्ट क्लब के अध्यक्ष ओम बाबू मिश्रा, महामंत्री अभय त्रिपाठी, मंत्री दिलीप सिंह, विक्की रघुवंशी, सँयुक्त मन्त्री आलोक अग्रवाल, शैलेन्द्र मिश्र, तरुण अग्निहोत्री,रवि पांडेय, रितेश शुक्ला, रवि पाल, चंद्र प्रकाश गुप्ता,पुष्कर बाजपेयी, वरिष्ठ पत्रकार अनूप बाजपेयी, गजेन्द्र सिंह, ओम चौहान, दुर्गेन्द्र चौहान, चेतन गुप्ता, अधीर सिंह लल्ला, शशांक भारद्वाज,अजय त्रिपाठी, अंकित शुक्ला, सपा के जिलाध्यक्ष इमरान, कांग्रेसी नेता पवन गुप्ता, कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री सहित सैकड़ों पत्रकार सामाजिक और राजनीतिक लोग, भैरव घाट स्थित सवर्ग आश्रम में पहुंचे। यहां पहुंचने पर सभी ने दिवंगत सुरेश त्रिवेदी के दोनों पुत्रों सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दु:ख सांझा किया और अपनी तरफ से संवेदनाएं व्यक्त की। इसके उपरांत जर्नलिस्ट क्लब अध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों ने सुरेश त्रिवेदी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घाजंली दी है।

वही राजू श्रीवास्तव (राज्यमंत्री) चैयरमैन फ़िल्म विकास परिषद यूपी ने एक वीडियो जारी कर शोक व्यक्त किया उन्होंने कहा कि कानपुर शहर के जाने माने पत्रकार सुरेश त्रिवेदी जी अब हमारे बीच नही रहे इस खबर से बहुत स्तब्ध हूँ पत्रकारिता जगत का बहुत बड़ा नुकसान है।

विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा एक उदयमान सितारा सुरेश त्रिवेदी कहीं छुप गया है। इस चमकते हुए सितारे के अस्त होने से शहर ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश को भारी क्षति हुई है। उन्होंने लोगों की आवाज बनकर काम किया और अपनी एक पहचान बनाई।

विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कहा आज शहर के लोकप्रिय पत्रकार सुरेश त्रिवेदी जी के देहावसान की सूचना मिली, लगभग 30 वर्ष पहले जब छात्र राजनीति की वजह से समाजिक जीवन मे आये तब भी वो अग्रणी थे, उन्होंने हमेशा अलग तरह की पत्रकारिता की।

विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने कहा सुरेश त्रिवेदी जी की घटना ने मुझे हिला दिया है, अंतरात्मा से दुखी कर दिया,शब्दों में बयान नहीं कर सकता,उनके जाने से बहुत बड़ी क्षति हुई जिसकी भरपाई सम्भव नहीं है।

जर्नलिस्ट क्लब के अध्यक्ष ओम मिश्रा ने कहा कि सुरेश दादा ने निर्भिकता के साथ पत्रकारिता की, मुद्दों की गहराई तक जाकर और आमजन की आवाज बनकर पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य किया। सभी लोगों के दिलों-दिमाग पर सुरेश जी ने अपनी पहचान बनाई।

जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता के चमकते सितारे और कानपुर की माटी के लाल आज सभी को छोड़ कर चले गए है। सुरेश त्रिवेदी जी ने हमेशा लोगों की आवाज बनकर काम किया और ज्वलन मुद्दों को दुनिया के समक्ष रखा। आज चमकता हुआ सितारा कहीं दूर जाकर विलुप्त हो गया है। लेकिन उनके आदर्शों पर चलकर जर्नलिस्ट क्लब सदैव पत्रकार हितों के संघर्ष करता रहेगा।


Information is Life