कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

लाखों श्रमिकों का पेट भरने वाली शहर की औद्योगिक इकाइयां जल्द अपने उत्पादों को बुलंदियों तक पहुंचाएंगी।

कानपुर :- महानगर में प्रमुख उद्यमियों के साथ बैठक के दौरान राज्यपाल आनन्दी पटेल ने उनसे समाजहित में आगे आने को कहा। राज्यपाल ने उद्यमियों से आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने एवं अन्य समाजहित के कार्यो में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा की सबकुछ बेहतर बनाने के लिए सरकार के साथ समाज को भी आगे आना होगा, लाखों श्रमिकों का पेट भरने वाली शहर की औद्योगिक इकाइयां जल्द अपने उत्पादों से उन बुलंदियों तक पहुंचेंगी, जिसके प्रयास लंबे समय से हो रहे हैं। चर्म, होजरी, प्लास्टिक, पैकेजिग, रबर व इंजीनियरिग समेत अन्य उद्योगों की जरूरत के अनुसार मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। प्लान तैयार करने में उद्यमियों की भी सहभागिता रहेगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उद्यमियों के साथ हुई बैठक में ये बात कही। विस्तार से चर्चा करने को उन्होंने उद्यमियों को राजभवन बुलाया है। वहां बैठक करके उद्योगों को गति देने को योजनाएं बनाई जाएंगी।

यह पहली बार था, जब राज्यपाल शहर के उद्यमियों की जरूरतों को जानने के लिए उनसे रूबरू हुई। सीएसजेएमयू सभागार में हुए संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने न सिर्फ उद्यमियों की समस्याएं सुनीं, बल्कि उनके निस्तारण के लिए अफसरों को निर्देश भी दिए। कहा कि उद्योगों की बेहतरी के लिए जरूरत पड़ने पर वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात करेंगी। मंडलायुक्त डा. राजशेखर ने उन्हें बताया कि 1803 में शहर का औद्योगिकीकरण प्रारंभ हो गया था। एल्गिन मिल, कानपुर वुलेन मिल, काटन मिल, जेके काटन जैसे उद्योगों के बीच यह शहर मैनचेस्टर आफ ईस्ट के नाम से जाना गया। शहर का चर्म उद्योग देश में 20 फीसद योगदान करता है, जबकि सैडलरी व हारनेस का निर्यात 90 फीसद का है। इस मौके पर डीएम आलोक तिवारी, जेके ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट संजय दुबे, चर्म निर्यात परिषद के रीजनल चेयरमैन जावेद इकबाल, अशरफ रिजवान, अनवारुल हक, गुलशन कुमार धूपर, अरुण कुमार गुप्ता, अविनाश राय, यादवेंद्र सचान, अविरल जैन, नवीन खन्ना, राजेश शुक्ला, लक्ष्मणदास रूपानी, कमल कटारिया, विजय पंडित, मुरारीलाल अग्रवाल समेत अन्य उद्यमी मौजूद रहे वही राज्यपाल से चर्चा करने के बाद उद्यमी काफी उत्साहित दिखे…

जेके ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट संजय दुबे ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी राज्यपाल ने उद्यमियों के साथ उद्योगों को लेकर चर्चा की है। कई प्रदेशों की कायापलट हो गई है, वहां पर उद्योग तेजी से दौड़ रहे हैं पर कभी एशिया का मैनचेस्टर कहलाने वाला कानपुर का परिदृश्य नहीं बदल पा रहा है। ऐसे मास्टर प्लान बनाने की जरूरत है, जिन्हें निर्धारित समयावधि में लागू किया जा सके। स्टार्टअप को लेकर सतही हकीकत के लिए मूल्यांकन करें, जिससे सच्चाई पता चल सके।


Information is Life