Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

यूपी में ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से विख्यात हो चुके सीएम योगी आदित्यनाथ के जमीन कब्जा मुक्त अभियान को “कानपुर देहात” में भूमाफिया खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरदयाल नगर का है जहाँ दलित महिला मालती देवी की पुश्तैनी जमीन पर कुख्यात भूमाफिया व शराब माफिया नीरज सिंह गौर और विनय सिंह गौर द्वारा दबंगई के दम पर कब्जा किया जा रहा है। नीरज सपा नेता है और रूरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है और पूर्व कैबिनेट मंत्री रामस्वरूप गौर का नाती है। महिला का आरोप है कि भूमाफिया का विरोध करने पर भूमाफिया और उसके गुर्गों ने जातिसूचक गालीगलौज करते हुए बेरहमी से पीटा और अर्धनग्न स्थिति में वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहे है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत थाना अकबरपुर से लेकर कानपुर देहात के एसपी और डीएम से की लेकिन मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

गुरूवार को कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में मालती देवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि उनकी अकबरपुर स्थित पुश्तैनी जमीन पर कुख्यात भूमाफिया व शराब माफिया नीरज सिंह गौर और विनय सिंह गौर और उनके गुर्गे दबंगई के दम पर कब्जा कर रहे है। महिला के अनुसार बीती 12 मई को दबंग भूमाफिया और शराब माफिया नीरज सिंह गौर जो कि सपा नेता है और 2018 में जहरीली शराब कांड में 19 लोगो की हत्या में मुख्य आरोपी है,2017 में सपा सीट से अकबरपुर रनिया विधान सभा से चुनाव लड़ चुका है और रूरा थाने का टॉप टेन अपराधी है और उसका भाई विनय सिंह और इनके एक दर्जन गुर्गे अदिनान, शालू सिंह, आलम, मोसीन मंसूरी, अनवरी समेत अन्य हथियारों से लैस गुर्गे पुस्तैनी जमीन पर कब्जा करने आये थे। महिला के अनुसार जब उसने विरोध किया तो दबंगों ने सरेआम जातिसूचक गालीगलौज देते हुए मारपीट की गई जिससे उसके कपड़े फट गए इसी दौरान ने पीड़ित महिला का वीडियो बना लिया जिसे घटना के बारे में मुँह खोलने पर वायरल करने के लिए धमकाया जा रहा है। अब देखना ये है कि मुख्यमंत्री से गुहार लगाने के बाद दलित महिला को न्याय मिल पायेगा या यूं ही पीड़िता न्याय के लिए दर दर भटकती रहेंगी।


Information is Life