#Kanpur : बार एसोसिएशन कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म..

विज्ञापन कानपुरः बार एसोसिएशन कार्यकारिणी का कार्यकाल गुरुवार को खत्म हो गया। कमेटी ने एल्डर्स...

#Kanpur : रेड क्रॉस सोसायटी ने मुसहर बस्ती में राहत सामग्री का किया वितरण।

कानपुर -इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा गुरुवार मुसहर बस्ती में राहत सामग्री का वितरण किया...

Kanpur : सपा नेता पर गंभीर आरोप मकान कब्जाने को लेकर गुर्गो ने किया पथराव वीडियो वायरल।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में समाजवादी पार्टी के नेता और महराजपुर विधानसभा सीट प्रत्याशी रह चुके मनोज...

Uptvlive पर सुबह की बड़ी खबरें…

➡लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे...

योगी ने क्यों कहा जैसे जीता रामपुर वैसे सीसामऊ जीतेंगे, जहाँ 40 फीसदी मुसलमान वहाँ क्या प्लान योगी का?

कानपुर : सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर में थे। यहां उन्होंने सुबह 725 करोड़ के प्रोजेक्ट...

Janmashtami 2024: ये हैं कानपुर के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर, जन्माष्टमी पर आप भी पहुंचें दर्शन करने।

अगर आप कानपुर या आसपास के शहरों के रहने वाले हैं तो जन्माष्टमी के मौके पर कानपुर के प्रसिद्ध कृष्ण...

Uttarpradesh : योगी सरकार प्रदेश में लायी ग्रीन एनर्जी क्रांति…

यूपीसीडा की ग्रीन पहल, औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे रूफ टॉप सोलर प्लांट, ग्रीन...

UP IPS Transfer: यूपी पुलिस में फेरबदल, 18 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर…

विज्ञापन अभय त्रिपाठी / UP IPS Transfer list: यूपी पुलिस में तबादलों का दौर जारी है। योगी सरकार ने...

योगी जैसा कोई मुख्यमंत्री नहीं’, डिप्टी CM केशव मौर्य के तारीफ करने के पीछे है ये कारण?

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर डाली. उन्होंने कहा कि दुनिया में...
Information is Life

कानपुर- भारत में पहली बार होने जा रहे शतरंज ओलंपियाड की है साल में रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम पहुंची। जहां पर पीएसी बैंड की धुन पर ग्रैंड मास्टर तेजस और वर्तिका के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधायक सुरेंद्र मैथानी, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष डॉ संजय कपूर, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, सत्यदेव पचौरी, मंडला आयुक्त डॉ राजशेखर ने मशाल रिले लेकर ग्रीन पार्क स्टेडियम का चक्कर लगाया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने रिले ग्रैंडमास्टर अवंतिका अग्रवाल और तेजस को सौंपी ताकि लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा उसका उद्घाटन किया जा सके।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने रिले का स्वागत कर कहा कि यह सिर्फ मशाल रिले नहीं बल्कि भारत के लिए विरासत है। जिस प्रकार ओलंपिक की मशाल को एथेंस में सुरक्षित किया जाता है उसी प्रकार यह भी भारत में सुरक्षित रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को संस्कृति और ज्ञान का पाठ पढ़ाया है। भारत में देश है जो ज्ञान विज्ञान के लिए पहचाना जाता है। अखिल भारतीय शतरंज फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ संजय कपूर ने एक बार फिर शतरंज को भारत में लाकर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को शतरंज खेलना चाहिए क्योंकि इससे बौद्धिक क्षमता का विकास होता है।

इसके बाद रिले को लेकर ग्रीन पार्क स्टेडियम में महाना सबसे पहले चक्कर लगाने पहुंचे उनके साथ महापौर प्रमिला पांडे जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण सहित एमएलसी अरुण पाठक और विधायक राहुल बच्चा, अभिजीत सिंह साँगा ने बारी-बारी मशाल को थामकर स्टेडियम का चक्कर लगाया। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष डॉ संजय कपूर ने कहा कि यह क्षण हर भारतवासी के लिए गौरव का क्षण है। यह मशाल रिले उत्तर प्रदेश के 9 और देश के 75 शहरों में जाएगी। आजादी के अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ को लेकर इसका आयोजन भव्य और दिव्य रुप से किया जा रहा है। उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम नमस्ते वर्ल्ड और देश में आएगी उमंग हम खेलेंगे शतरंज का संदेश खिलाड़ियों को दिया।

रिले के दौरान शहर के 24 जूनियर खिलाड़ियों के साथ ग्रैंड मास्टर और इंटरनेशनल मास्टर ने 11 बाजी खेलकर ओलंपिक की इस ऐतिहासिक रिले को यादगार बनाया। ग्रैंड मास्टर अवंतिका ने कहा कि शतरंज का भारत में स्वरूप तेजी से बढ़ रहा है जल्द ग्रैंडमास्टर स्तर के खिलाड़ी यहां से निकलेंगे जो देश का मान बढ़ाएंगे। मसाल रिलीज से पहले दादा नगर विजय नगर होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से ग्रीन पार्क पहुंची।


Information is Life