Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

कार सवार 4 बदमाशों ने दिया हत्याकांड को अंजाम,आरोपियों ने एटीएम से निकाली रकम, कार भी लूटी

विज्ञापन

कानपुर के नवाबगंज ख्योरा निवासी केस्को कर्मी के बेटे गोविंद (25) का अपरहण करके मार दिया गया। कानपुर देहात के अकबरपुर में रविवार सुबह उसका शव पड़ा मिला। पुलिस की जांच में सामने आया कि बदमाशों ने अगवा करने के बाद पहले उसके एटीएम से 20 हजार रुपये निकलवाए और उसकी हत्या कर कार भी लूट ली। पुलिस चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ख्योरा निवासी श्याम सुंदर केस्को में वरिष्ठ लिपिक हैं। श्याम सुंदर के मुताबिक उनका बेटा गोविंद एक जुलाई की शाम चार बजे बलेनो कार से निकला था।

विज्ञापन

गोविंद के वापस न लौटने पर शनिवार को उन्होंने नवाबगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। नवाबगंज इंस्पेक्टर आशीष कुमार द्विवेदी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर गोविंद की तलाश की जा रही थी कि तभी कानपुर देहात पुलिस से पता चला कि अकबरपुर इलाके में उसका शव पड़ा मिला है। पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। कानपुर देहात पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। नवाबगंज पुलिस ने गुमशुदगी के केस को अपहरण, हत्या व लूट में बदला।

https://youtu.be/6ucpeGxyIc4
विज्ञापन

बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह घर से निकला था

एसीपी स्वरूपनगर व्रज नारायण सिंह के मुताबिक गोविंद ने परिजनों को बताया था कि वह इलाकाई निवासी अपने दोस्त दीपक की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहा था। जब पुलिस ने दीपक से पूछताछ की तो पता चला कि उसका बर्थडे था ही नहीं। ऐसे में पुलिस के मन में भी कई सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर गोविंद ने झूठ क्यों बोला? इसके पीछे की वजह पुलिस तलाश रही है।

विज्ञापन

हत्या से पहले पीटा, करीबियों पर शक
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बदमाशों ने गला दबाकर गोविंद की हत्या की। उसके शरीर पर सात जख्म भी मिले हैं, जिसमें से तीन सिर पर हैं। हाथों में खरोंच के निरान मिले हैं। मतलब गोविंद ने बचने के लिए काफी संघर्ष भी किया था। पुलिस की जांच में आशंका है कि हत्या में मृतक के करीबी शामिल हैं। तीन से पांच लोग शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। कुछ संदिग्ध हिरासत में भी लिए गए हैं। जो तथ्य सामने आए हैं, उस आधार पर तहकीकात जारी है। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे। –आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था


Information is Life