कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life


बांसमंडी के पांच कांप्लेक्सों में गुरुवार रात लगी थी आग-72 घंटे बाद रविवार रात करीब एक बजे आग पर काबू पाया गया। उत्तर प्रदेश गारमेंट ट्रेडर्स एंड मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे के अनुसार 3000 करोड़ रुपये के रेडीमेड कपड़े जलकर राख हो गए।


कानपुर के बांसमंडी के पांच कांप्लेक्स में गुरुवार रात लगी आग पर 72 घंटे बाद रविवार करीब रात एक बजे काबू पा लिया गया। रविवार सुबह पांच बजे हमराज कांप्लेक्स के पिछले हिस्से सुपर हमराज और हमराज फेज-2 में लपटें उठीं तो पता चला कि करीब 550 और दुकानों में भी आग सुलग रही है। सुबह 10 बजे के करीब एआर टावर की चौथी मंजिल के पिछले हिस्से में आग दोबारा जलने लगी। इसे बुझाने में सात घंटे लग गए। पांचों कांप्लेक्स की 800 में से 600 दुकानें जलने की जानकारी शनिवार तक सामने आई थी।

अब यह संख्या बढ़कर 1150 हो गई है। उत्तर प्रदेश गारमेंट ट्रेडर्स एंड मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे के अनुसार 3000 करोड़ रुपये के रेडीमेड कपड़े जलकर राख हो गए। नफीस टावर की दूसरी मंजिल पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को खाली करा लिया गया है। कांप्लेक्स के पिछले हिस्से में रहने वाले पांच-छह परिवारों से घर भी खाली कराए गए हैं। बांसमंडी चौराहा से सटे एआर टावर में गुरुवार रात डेढ़ बजे आग लगी थी।

बगल में अरजन टावर, मसूद कांप्लेक्स, हमराज कांप्लेक्स और नफीस टावर भी इसकी चपेट में आ गए थे। यहां रेडीमेड कपड़ों की थोक दुकानें और गोदाम बने हैं। आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के 60 सदस्य, 170 दमकल कर्मी, चार हाइड्रोलिक फायर लिफ्ट व दमकल की 55 गाडि़यां लगाई गई थीं। अलग-अलग मंजिलों में भड़क रही आग ने दमलकर्मियों की चिन्ता बढ़ा रखी थी।


नफीस टावर की दूसरी मंजिल पर भारतीय स्टेट बैंक को रविवार खाली करा लिया गया। पहले दिन आग की चपेट में आकर बैंक का कुछ फर्नीचर जल गया था। अरजन टावर और हमराज कैंपस में पिछले हिस्से में रहने वाले पांच-छह परिवारों से एहतियातन मकान खाली करा लिए गए हैं।

कानपुर डीसीपी प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। सोमवार को एनडीआरएफ, पुलिस, व्यापारियों और पुलिस की एक टीम अरजन टावर, मसूद व हमराज कांप्लेक्स में सर्वे करेगी। अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो जिन दुकानों में माल बच गया होगा, उन्हें खाली कराने का काम मंगलवार से शुरू हो सकेगा।


Information is Life