कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...
Information is Life

टीवी इंडस्ट्री के बड़े चेहरे और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है. मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ शुक्ला के हार्ट अटैक से निधन होने की पुष्टि की है।

अभिनेता और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का गुरुवार को निधन हो गया है. मुंबई (Mumbai) के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है. 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक (Heart Attack) से मृत्यु हुई है.

https://youtu.be/w_jvtASybhU
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए. अस्पताल ने बाद में पुष्टि की है कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है.

सिद्धार्थ शुक्ला के इस तरह अचानक निधन से पूरी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री शोक में है. तमाम अभिनेता और अभिनेत्रियों द्वारा सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी जा रही है.

बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी के विजेता रहे हैं

टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन जीता था, इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन भी अपने नाम किया था. सीरियल बालिका वधू से सिद्धार्थ शुक्ला ने देश के घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी.

विज्ञापन

मॉडलिंग से करियर की शुरुआत, बॉलीवुड में भी छाए

मुंबई में 12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी. साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. 2008 में वह बाबुल का आंगन छूटे ना नाम के टीवी सीरियल में दिखे थे, लेकिन उनकी असली पहचान बालिका वधू सीरियल से बनी थी जिसने उन्हें घर-घर तक पहुंचा दिया था.

टीवी इंडस्ट्री में सफलता के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड का भी रुख किया. साल 2014 में आई हंपटी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म में वह दिखाई दिए. इसी साल उनकी ब्रोकन बट ब्यूटीफल नाम की वेब सीरीज आई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.


Information is Life