कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कानपुर में बुधवार यूपी की पहली स्मार्ट पार्किंग का शुभारंभ हो गया राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, महापौर प्रमिला पांडेय कानपुर स्मार्ट सिटी के आईसीसीसी परियोजना के महत्वपूर्ण घटक स्मार्ट पार्किंग का शुभारम्भ अघ्यक्ष, कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड/मंडलायुक्त राजशेखर, पुलिस आयुक्त असीम अरूण, डीसीपी ट्रैफिक बीबीजीटीएस मूर्ति, नगर आयुक्त/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड शिवशरणप्पा जी एन की गरिमामयी विशिष्ट उपस्थिति में कारगिल पार्क पर फीता काटकर किया गया। मोतीझील कारगिल पार्क स्थित स्मार्ट पार्किंग का शुभारंभ किया गया। यहाँ 140 गाड़िया पार्क हो सकती है। वाहन स्वामी यहां पार्किंग के लिए ऐप के जरिये बुकिंग करा सकते हैं। कानपुर (Kanpur) को अब स्मार्ट बनाया जा रहा है. इसी के क्रम में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट (Smart City Project) में महानगर की पहली स्मार्ट पार्किंग शुरू की गई है. नगर निगम ने मोतीझील (Motijheel) के आसपास फुटपाथ पर जगह चिह्नित की है, जिसकी पार्किंग के जरिये 400 वाहनों (400 Vehicle) को पार्क कराने का लक्ष्य है. कानपुर वासी स्मार्ट सिटी एप (Smart City Ap) के ज़रिये पार्किंग जगह बुक करके अपनी गाड़ी खड़ी कर सकेंगे. यही नहीं इस एप पर पार्किंग में खड़े किए गए वाहनों की स्थिति भी देखी जा सकेगी. स्मार्ट बिलिंग मशीन POS के ज़रिये भी स्लीप कटाकर वाहनों की पार्किंग की हो सकेगी. इसके अलावा पार्किंग एरिया में सेंसर भी लगाए गए हैं इससे वाहनों की निगरानी की जाएगी और एलईडी स्क्रीन से वाहनों की स्थिति जानी जाएगी.

हाईडेफिनेशन कैमरे

मकसद ये है कि, घर बैठे लोगों को आसानी से पता लग जाये कि पार्किंग एरिया में कितने वाहन खड़े करने की जगह बची है. इसकी मॉनीटरिंग के लिए नगर निगम में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. स्मार्ट पार्किंग में हो रही हर हरकत पर निगाह रखने के लिए हाईडेफिनेशन कैमरों को लगाया गया है.

300 से 440 वाहन पार्क हो सकेंगे

दरअसल, कुछ दिन पहले सरकारी आदेश पर कानपुर शहर में संचालित की जा रहीं वाहन पार्किंग के ठेके रदद कर दिए गए थे. नगर निगम परिसर और अटल घाट में ही वाहनों की फिलहाल पार्किंग कराई जा रही है. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अन्तर्गत मोतीझील इलाके के कारगिल पार्क, राजीव वाटिका और लाजपत भवन के सामने स्मार्ट पार्किंग को शुरू किया गया है. मंडलायुक्त डॉ राजशेखर और नगर आयुक्त शिवशरणरप्पा ने स्मार्ट पार्किंग का निरीक्षण करने के बाद इसकी शुरूआत की है. मंडलायुक्त की माने तो इस स्मार्ट पार्किंग में 300-400 दोपहिया, चारपहिया वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था होगी.

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी व्यवस्था

स्मार्ट सिटी आईटी प्रभारी की माने तो ऐप की मदद से कोई भी वाहन स्वामी पार्किंग आरक्षित कर सकता है. वाहनों की क्षमता के आधार पर पार्किंग की सुविधा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी. मौके पर पहुंचने पर वाहन मालिक उनके मोबाइल पर भेजा गया क्यू आर कोड ऑपरेटर को दिखाएंगे जो उनका वाहन जगह की उपलब्धता के अनुसार स्टैंड पर खड़ा करवा देगा. यदि कोई वाहन स्वामी सीधे स्टैंड पर पहुंचता है तो उसे ऑपरेटर रसीद मुहैया कराएगा रसीद के बदले भी Qr-code मोबाइल पर भेजा जाएगा. इसी क्यूआर कोड को ऑपरेटर पीओएस मशीन से रड कर वाहन के स्टैंड पर खड़े होने संबंधी सारी जानकारी जुटा लेंगे. पार्किंग स्थल पर चार ऑपरेटरों की तैनाती की गई है. मोतीझील में तीन हिस्सों में स्मार्ट पार्किंग का विभाजन भी किया गया है।


Information is Life