पत्रकारों का संगठित होना ज़रूरी क्यों?

अभय त्रिपाठी :- पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं, लेकिन प्रहरी तभी सशक्त होता है जब वह अकेला नहीं...

पत्रकारों का संगठित होना ज़रूरी क्यों?

अभय त्रिपाठी :- पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं, लेकिन प्रहरी तभी सशक्त होता है जब वह अकेला नहीं...

पत्रकारों का संगठित होना ज़रूरी क्यों?

अभय त्रिपाठी :- पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं, लेकिन प्रहरी तभी सशक्त होता है जब वह अकेला नहीं...

कानपुर : बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सैकड़ों वकीलों के साथ पुलिस आयुक्त को दिया ज्ञापन।

कानपुर बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर...

मैथिलीशरण गुप्त: हिंदी और हिंदुस्तान को आजीवन समर्पित रही जिनकी कलम।

अभय त्रिपाठी :–हिंदी साहित्य के इतिहास में बेहद ख़ास दिन। 03 अगस्त सन् 1886 जिस दिन झांसी के...

कानपुर : इंटररेंज-9 गैंग में पुलिस ने 5 नाम बढ़ाए, उत्पीड़न के खिलाफ अधिवक्ता देंगे धरना।

पहले 21 सदस्यों का घोषित हुआ था इंटररेंज गैंग, इनमें 17 वकील। दीनू गैंग में दो भाजपा नेता समेत...

प्रयागराज : पत्रकार की चाकुओं से गोदकर की निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी का किया हाफ एनकाउंटर।

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सिविल लाइंस इलाके में बीती रात पत्रकार एलएन सिंह की...

लखनऊ-वाराणसी हाईवे 9500 करोड़ से बनेगा 6 लेन। राजधानी से काशी पहुँचगे सिर्फ 3 घँटे में।

लखनऊ : पूर्वांचल के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार मिलकर...

Kanpur Metro : गणतंत्र दिवस तक नौबस्ता तक शुरू होगा सफर, लाखों लोगों की यात्रा होगी आसान।

कानपुर। वर्ष 2019 से मेट्रो के पहले कारिडोर पर काम कर रहे प्रबंधन ने अब अंतिम 100 दिन का ब्लू...
Information is Life

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के सेवा विस्‍तार को हरी झंडी मिल गई है। मुख्‍य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। यह उनके कार्यकाल का ये तीसरा सेवा विस्तार है। बताते चले कि दुर्गा शंकर मिश्र के दूसरे सेवा विस्तार का कार्यकाल 31 दिसंबर को पूरा हो रहा है। इससे एक दिन पहले यानी 30 दिसंबर को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के सेवा विस्तार पर मुहर लगा दी गई है। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। अब दुर्गा शंकर मिश्रा 30 जून 2024 तक यूपी के मुख्य सचिव बने रहेंगे।

दरअसल दुर्गा शंकर मिश्रा के कार्यकाल के पूरे होने की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रहे थे, वैसे-वैसे तमाम तरह की चर्चाएं चल रही थी। चर्चा ये भी थी कि दुर्गा शंकर मिश्र को लगातार तीसरी बार कार्यकाल विस्तार का तोहफा नहीं मिलेगा। लेकिन एनबीटी ऑनलाइन के सोर्स लगातार इस बात का दावा कर रहे थे कि दुर्गा शंकर मिश्र यूपी की सबसे ताकतवर प्रशासनिक गद्दी पर बने रहेंगे।

इसी क्रम में शनिवार को केंद्र की ओर से जारी आदेश के बाद दुर्गा शंकर मिश्रा को लगातार तीसरा सेवा विस्तार मिल गया है। आदेश के बाद अब दुर्गा शंकर मिश्र के कार्यकाल में ही आगामी लोकसभा चुनाव भी लड़ा जा सकता है। बता दें, दुर्गा शंकर मिश्रा यूपी कैडर के 1984 बैच के IAS अधिकारी हैं। DS मिश्रा ने अपने कार्यकाल में केंद्र से लेकर यूपी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर बखूबी से जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

एक जानकारी के मुताबिक, 4 दिसंबर 1961 को जन्मे दुर्गा शंकर मिश्र मऊ जिले के रहने वाले हैं। वो कई जिलों में जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। इसके अलावा डीएस मिश्रा केंद्र सरकार में आवास और शहरी मंत्रालय में सचिव व दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं। केंद्र सरकार ने यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले साल 2021 दिसंबर को तत्कालीन मुख्य सचिव आरके तिवारी की जगह यूपी का मुख्य सचिव नियुक्त किया था।


Information is Life