Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

कानपुर : ‘कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स” एवं “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, कानपुर महानगर’ के संयुक्त तत्वाधान में – अयोध्या धाम में आगामी 22 जनवरी को होने जा रहे प्रभु श्री राम लला विग्रह दरबार की स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत कानपुर में भी आगामी 18 जनवरी से 22 जनवरी तक संस्था द्वारा निम्न कार्यक्रम प्रभु श्री राम लला सेवा में आयोजित हैं।

1– श्री राम संवाद जनसंपर्क (18 जनवरी) एवं भगवामय सजावट –

भगवा मय सजावट और श्री राम संवाद सम्पर्क कार्यक्रम के
अंतर्गत पूरे शहर में करीब 108 से अधिक बैनार और स्वागत गेट मुख्य कार्यक्रम के आमंत्रण के सम्बन्ध में लगाये जायेंगे साथ ही पूरे घंटाघर चौराहे को भगवा रंग की रामलला लडियों से सजाया जायेगा और झंडियों से सजावट का ये कार्य घंटाघर, किराना बाजार, नयागंज सर्राफा, गोला रोड, बिरहाना रोड एवं फुलबाग तक पूरे क्षेत्र को भगवामय किया जायेगा।

2 – श्री राम संवाद जनसंपर्क (19 जनवरी) श्री राम संवाद जनसंपर्क के अंतर्गत कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स’ के राष्ट्रीय सचिव श्री पंकज अरोरा और प्रदेश महासचिव श्री अशोक बाजपेयी एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मनीन्द्र सोनी, महामंत्री ओम प्रकाश निगम के नेतृत्व में दोनो पदाधिकारियों के साथ संगठन के अन्य सदस्य अपरान्ह – 12.30 बजे से क्रमशः फूलबाग – बिरहाना रोड – नयागंज चौराहा – जनरल गंज- मनीराम बागया- मेस्टन रोड – टोपी बाजार – चौक सर्राफा – धोबी मोहाल – कोतवालेश्वर मन्दिर – घुमनी बाज़ार लाठी मोहाल–शतरंजी मोहाल – काहूकोठी से नील वाली गली होते हुए नयागंज में समापन करेंगे! उपरोक्त, श्री रामसंवाद जनसंपर्क एवं आमंत्रण के अंतर्गत हम सभी आम जनमानस के साथ प्रमुख बाजारो के पदाधिकारियों को 22 जनवरी को घंटाघर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम जिसमे अयोध्या रामलला दरबार प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण 20 फुट की बड़ी स्क्रीन होगा, साथ में देखने हेतु आमंत्रण कार्ड के साथ “श्री राम पोटली” भेंटकर आमंत्रित करेंगे। उपरोक्त श्री राम संवाद जनसंपर्क में एक रथ भी साथ रहेगा जो 15 जनवरी से अनवरत शहर के विभिन्न स्थानों भ्रमण कर आम जन को आमंत्रित कर रहा है, साथ ही महाबली बाबा बजरंगबली के प्रतिरूप स्वयं भक्तों को श्री राम लला सेवा हेतु आमंत्रित करेंगे।

3 – श्री राम संवाद आमंत्रण (20 जनवरी). राम संवाद आमंत्रण, / जनसंपर्क के अंतर्गत संस्था के अन्य पदाधिकारी कमल वर्मा, सत्येंद्र वर्मा, जीतेन्द्र तिवारी, शिव सोनी, दुर्गा केशरवानी, अरुण जौधरी, उमाशंकर चौरासिया, प्रमोद शर्मा, मोहित सविता, आदि भगवान राम लला के सुमधुर भजनों की धुन पर नाचते थिरकते हुए अपरान्ह 12-30 से पुनः जुलम के रूप में क्रमशः मूलगंज – बादशाही नाका – कलेक्टर गंज- किराना बाजार नयागंज डाकखाना – भूसाटोली – हरबंस मोहाल – हूलागंज से दवा मार्केट होते हुए, नयागंज चौराहे पर समापन करेंगे। उपरोक्त जुलूस के द्वारा बाजारों के प्रमुख प्रतिनिधियों/ दुकानदारों, कर्मियों एवं आम जनमानस को 22 जनवरी के घंटाघर पर प्रस्तावित कार्य‌क्रम हेतु आमंत्रित करेंगे!.

4 – घंटाघर पर अयोध्या धाम में श्री राम लला दरबार स्थापना प्राणप्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण (22 जनवरी) :
अयोध्या धाम में आगामी 22 जनवरी

को होने जा रहे प्रभु श्री रामलला -विग्रह की स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा के

ऐतिहासिक एवं बहु‌प्रतिक्षारत कार्यक्रम का सजीव प्रसारण 20 फुट की बड़ी स्क्रीन पर स्थानीय – भारत माता पुतिमा स्थल, घंटाघर चौराहा पर बड़ी ही धूम-धाम से किया जायेगा। सजीव प्रसारण के पूर्व प्रातः 11.30 बजे प्रभु राम कलश स्थापना शहर के विद्ववान ब्राह्मणों के द्वारा मंत्रोच्चार एवं श्री राम धुन के साथ किया जायेगा। सजीव प्रसारण के साथ ही प्रभु श्री राम लला एवं बाबा बजरंगवली का संकीर्तन भी किया जायेगा।

तत्पश्चात सांयकाल “कानपुर सराफा कमेटी” के तत्वावधान में नयागंज चौराहे के पास प्रशाद वितरण एवं द्वीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम भी आयोजित है यह जानकारी कैट के राष्ट्रीय सचिव पंकज अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।


Information is Life