Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

अभय त्रिपाठी / UPtvLIVE

कानपुर : चुनावी रण सज गया है। दुंदुभि बजते ही राजनीतिक रणबांकुरों के बीच दो-दो हाथ करने की तैयारी शुरू है। लोकसभा के चुनावी चक्रव्यूह में कई राजनीतिक दलों के प्रत्याशी रूपी धनुर्धर ‘अर्जुन’ हर द्वार तोड़ने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। कुछ में इंतजार है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र भाजपा का अभेद्य किला बन चुका है। लोकसभा चुनाव 2014 के बाद से आंकड़े इसके गवाह हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच से सिसकते बुंदेलखंड को संजीवनी मिली है। भाजपा ने जहां 10 सीटों में से नौ पर पुराने धुरंधरों को ही मैदान में उतार दिया है केवल कानपुर नगर सीट में पेंच फंसा है मौजूदा सांसद सत्यदेव पचौरी और संघ घराने की बहु और पचौरी की बेटी नीतू सिंह कानपुर लोकसभा टिकट के लिए आमने सामने आ गए है।

वर्तमान सांसद सत्यदेव पचौरी 75 साल की उम्र में भी टिकट की दावेदारी ठोक दी हैं। पहली सूची में कानपुर से प्रत्याशी के नाम का ऐलान न होने पर सत्यदेव पचौरी ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। और वही संघ घराने की बहु और सत्यदेव पचौरी की बेटी नीतू सिंह भी लोकसभा सीट के लिए दावेदारी कर रही हैं। नीतू सिंह ने भी दिल्ली में डेरा डाल दिया है। वही इसी खींचतान के बीच नीतू सिंह के ससुर वीरेंद्र जीत सिंह जो इस समय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में क्षेत्र संघचालक के पद पर थे उन्हें दायित्व मुक्त कर कृष्ण मोहन जी को क्षेत्र संघचालक दायित्व सौंप दिया गया है।

मायके से ब्राह्मण-ससुराल से क्षत्रिय हैं।
संघ घराने से ताल्लुक रखने वाली नीतू सिंह बैरिस्टर रहे नरेंद्रजीत सिंह की पौत्रबहु और सांसद सत्यदेव पचौरी की बेटी हैं। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ अपने शुरूआती दिनों के दौरान कानपुर में जमीन तैयार कर रहा था। उस समय संघ से जुडे़ बैरिस्टर नरेंद्रजीत सिंह ने कानपुर समेत आस-पास के जिलों में संघ की आधारशिला रखी थी। नीतू सिंह मायके पक्ष से ब्राह्मण और ससुराल पक्ष से क्षत्रिय हैं। निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए भी नीतू सिंह का नाम सामने आया था, लेकिन अंतिम क्षणों में नीतू सिंह नाम सूची से कट गया था।

2019 में लोकसभा चुनाव में पिता के प्रचार करती नीतू सिंह और अन्य परिवारजन।

पचौरी ने टिकट पाने के लिए चला अंतिम दांव।

सांसद सत्यदेव पचौरी ने कानपुर लोकसभा सीट से दोबारा टिकट हासिल करने के लिए आखिरी दांव चल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की दुहाई देते हुए पत्र सौंपा है जिसमें कानपुर में 55 हजार करोड़ रुपये की लागत से चल रहे विकास कार्य गिनाए गए हैं। पचौरी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृहमंत्री अमित शाह को पांच साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा सौंपा है। डा.मुरली मनोहर जोशी का टिकट कटने के बाद पचौरी को पार्टी ने 2019 के चुनाव में प्रत्याशी बनाया था। वह खासे अंतर से कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल को पराजित करके सांसद चुने गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में वह गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। योगी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री थे।


Information is Life