कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जहाँ सख्त निर्देश जारी कर रखे हैं कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफिया और कमजोरों को उजाड़ने वाले दबंग किसी भी दशा में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके बावजूद दबंग भूमाफियाओं के हौसले बुलन्द है ताजा मामला कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के साउथ ज़ोन के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के सतबरी इलाके का है जहाँ दबंगों ने पहले जबरन प्लाट में कब्जा कर लिए फिर पीड़ित से ही रंगदारी माँग रहे है पीड़ित ने क्षेत्रीय थाने से लेकर प्रदेश पुलिस मुखिया तक गुहार लगा डाली लेकिन दबंगों के खिलाफ कार्यवाही तो दूर पीड़ित की एफआईआर तक नही दर्ज की गई, बुधवार को पीड़ित दबंगो की क्रिमिनल हिस्ट्री समेत फरियाद लेकर पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुँचे जहाँ एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चन्द्र द्वारा मामले की जाँच एडिशनल डीसीपी क्राइम को सौपकर कार्यवाही के निर्देश दिए है।

बुधवार को अशोक नगर स्थित कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में प्रेसवार्ता कर चकेरी निवासी राजकुमार यादव ने बताया कि उनका थाना सेन पश्चिम पारा के ग्राम सतबरी स्थित प्लाट स. 146 स्थित आराजी सं० 188 मि० है यह प्लाट उन्हें अपने चाचा जवाहर लाल यादव से रजिस्टर्ड वसीयत प्राप्त हुआ था। पीड़ित राजकुमार का आरोप है कि बीती 21 फरवरी को क्षेत्र के दबंग, भूमाफिया वीरेन्द्र यादव उर्फ वीरु यादव, दीनदयाल गुप्ता, ब्रिजेन्द्र यादव, बउवा यादव एवं रविन्द्र त्रिपाठी समेत 10 से 12 अन्य लोग लोगों ने एक राय होकर उनके प्लाट का ताला तोड़कर जबरन निर्माण कार्य करते हुये कब्जा करने की कोशिश की पीड़ित द्वारा विरोध करने पर दबंगो ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार उसने चौकी न्यू आजादनगर,थाना सेन पश्चिम पारा, एसीपी घाटमपुर, डीसीपी साउथ में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं की गयी, फलस्वरूप भूमाफिया ने दबंगई के साथ उसके प्लाट में कब्जा कर लिया।

पीड़ित ने बताया कि दबंग वीरेंद्र यादव उर्फ वीरू यादव ने न्यू मांडल को आपरेटिव सोसाइटी नामक फर्जी सोसाइटी के कूटरचित बैनामे बनाकर अन्य दूसरी 179 आरजी की रजिस्ट्री पर प्लाट की चौहद्दी डालकर दबंगई के दम पर पर प्लाट पर कब्जा कर लिया है बल्कि आरटीआई रिपोर्ट के तहत न्यू मॉडल कोआपरेटिव सोसाइटी वैध नहीं है। और उक्त सभी भू-माफिया लोग पीड़ित से प्लाट छोडने के एवज में रुपये दस लाख रुपया की रंगदारी की माग कर रहे है और न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। दबंग वीरेंद्र यादव उर्फ वीरू यादव के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, रँगदारी, मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत गंभीर धाराओं में बिधनू, पनकी, चकेरी, सेन पश्चिम पारा थानों में 10 आपराधिक मुक़दमे है दर्ज।


Information is Life