कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...
Information is Life


समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव लगातार यूपी की योगी सरकार पर हमला कर रहे हैं। अब अखिलेश ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे उत्तर प्रदेश में नई सियासी अटकलें शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के बाद से ही उत्तर प्रदेश की सियासत चर्चा का विषय बन गई है। करीब 10 साल तक बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद 2024 में भाजपा को यूपी में झटका लगा है। वहीं, समाजवादी पार्टी को ने लोकसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब सपा के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार पर हमले कर रहे हैं। अखिलेश ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे उत्तर प्रदेश में नई सियासी अटकलें शुरू हो गई हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।

अखिलेश का मॉनसून ऑफर
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर मॉनसून ऑफर के बारे में ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने मॉनसून ऑफर का जिक्र करते हुए कहा- “मानसून ऑफ़र: सौ लाओ, सरकार बनाओ!” अब अखिलेश के इस बयान के बारे में अलग-अलग अटकलें निकाली जा रही हैं। कई तो ये भी कह रहे हैं कि अखिलेश सीएम योगी की सरकार गिराना चाहते हैं।

अखिलेश लगातार हमलावर
बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं। इस पर अखिलेश यादव ने कहा था कि दिन-पर-दिन कमज़ोर होती भाजपा में टकराव और भटकाव का दौर शुरू हो गया है। भाजपा खेमों में बंट गयी है। भाजपा में एक-दूसरे को कमतर दिखाने के लिए कठपुतली का खेल खेला जा रहा है। सबकी डोरी अलग-अलग हाथों में है। भाजपा में पर्दे के पीछे की लड़ाई सरेआम हो गयी है। इंजन ही नहीं अब तो डिब्बे भी आपस में टकरा रहे हैं।

केशव मौर्य ने अखिलेश को दिया था जवाब
अखिलेश यादव के बयानों पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब दिया था। केशव ने कहा था- “सपा बहादुर अखिलेश यादव जी, भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मजबूत संगठन और सरकार है,सपा का PDA धोखा है। यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है, भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी।”


Information is Life