कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...
Information is Life

कानपुर की रेलबाजार पुलिस और शातिर बदमाश में रविवार देर रात रेलबाजार लोको कॉलोनी में मुठभेड़ हो गई। कार सवार बदमाश को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की और कार सवार बदमाश अनियंत्रित होकर खंभे में भिड़ गया और भागने के दौरान पैर में गोली मारकर दबोच लिया। शातिर बदमाश शिवपूजन के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, समेत अन्य सामान बरामद किया है।

जस्ट डायल से ड्राइवर बनकर आया और कार लेकर भाग निकला

डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि गोविंद नगर में रहने वाले व्यापारी नेता वीरेंद्र गुलाटी का कलक्टरगंज धनकुट्टी में भी पैतृक आवास है। वीरेन्द्र के परिवार में शादी थी। इस वजह से उन्होंने जस्ट डायल से एक ड्राइवर को हायर किया था। 4 जुलाई को ड्राइवर कार लेकर भाग निकला था। मामले में वीरेंद्र ने कलक्टरगंज थाने में कार चोरी करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। रेलबाजार एसओ विजय दर्शन को शातिर कार चोर शिवपूजन के बारे में इनपुट मिला तो उन्होंने रविवार रात को उसकी घेराबंदी शुरू कर दी।

लोको कॉलोनी में कार चोरी करने वाले उन्नाव के पवई माखी निवासी शातिर बदमाश शिव पूजन की घेराबंदी की तोउसने पुलिस फोर्स पर सीधे कार चढ़ाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो गाड़ी से कई राउंड पुलिस पर फायर भी झोंका। पुलिस ने घेराबंदी की तो शिवपूजन की कार अनियंत्रित होकर लोको कॉलोनी रेलबाजार में एक खंभे से जा भिड़ी और वह गाड़ी छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने शिवपूजन के पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया।

अंतरराज्यीय बदमाश निकला शिवपूजन

डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि शातिर बदमाश शिवपूजन अंतरराज्यीय बदमाश है। उसके खिलाफ कानपुर, उन्नाव, दिल्ली, बिहार, मथुरा वृंदावन समेत कई राज्यों में एफआईआर दर्ज हैं। उसका अपराधिक चिट्ठा जुटाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ कार चोरी से परेशान कारोबारी वीरेंद्र गुलाटी ने अपनी क्रेटा कार बरामद होने पर राहत की सांस ली है।


Information is Life