कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

Kanpur : हैलट में बर्न व प्लास्टिक सर्जरी का नया विभाग खुलेगा। इससे जलने के रोगियों को बहुत राहत मिलेगी। विभाग इसी साल से चालू हो जाएगा। विभाग में विशेषज्ञों की सुविधाओं के साथ ही बर्न के रोगियों को इंटेसिव केयर की भी सुविधा मिलेगी। रोगियों को इलाज के लिए लखनऊ, दिल्ली इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन शासन को बर्न वार्ड को विभाग में तब्दील करने के लिए प्रस्ताव भेजा है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला का कहना है कि सिविल कार्य 90 फीसदी हो चुका है। विभाग इसी वित्तीय वर्ष में शुरू हो जाएगा। हैलट में उच्चीकृत बर्न वार्ड के लिए शासन पहले ही मंजूरी दे चुका है। इसके साथ ही आईसीयू के बेड और वार्ड के बेड बढ़ाने के लिए भी प्रस्ताव दिया गया है। विभाग के लिए जरूरी दूसरी फैकल्टी और प्रशिक्षित स्टाफ भी मांगा जा रहा है। डॉ. काला का कहना है कि स्टाफ और उपकरण मिलने में छह महीने लग सकते हैं।

विभाग के लिए भवन उपलब्ध है। मौजूदा भवन में एक तल और बढ़ा दिया जाएगा। यह प्रशासनिक ब्लाॅक रहेगा। रोगियों की रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी तथा ऑक्सीजन थैरेपी की भी व्यवस्था रहेगी। इससे बर्न रोगियों के घाव सूखने में आसानी होगी। डॉ. काला ने बताया कि बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग अभी किसी राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध नहीं है। यह पहला कॉलेज होगा, जिसमें विभाग खुलेगा। हैलट में मंडल के अलावा आसपास के 17 जिलों के बर्न रोगी इलाज के लिए आते हैं। साथ ही विभाग में नए विशेषज्ञ भी तैयार होंगे।
नए विभाग की स्थिति
20 बेड- पुरुष
20 बेड- महिला
आईसीयू- छह बेड
विभाग बनने से ये सुविधाएं बढ़ेंगी

  • बर्न रोगियों को बेड आसानी से मिलेंगे, बाहर नहीं जाना पड़ेगा
  • गंभीर रोगियों को आईसीयू की सुविधा मिलेगी
  • बर्न से जुड़ी विभिन्न विशेषज्ञताओं का इलाज मिलेगा
  • एक ही छत के नीचे सारा इलाज और विशेषज्ञता थैरेपी मिलेगी
  • आईसीयू में वेंटिलेटर युक्त बेड होंगे

अभी इलाज की क्या है हालत
पूरे मंडल में बर्न वार्ड सिर्फ उर्सला में है। यहां आठ बेड हैं जो छह साल से लगातार भरे रहते हैं। बर्न रोगियों की संख्या बढ़ने पर एनबी-2 वार्ड में अलग से छह बेड की व्यवस्था कर दी गई है। जैसे ही बर्न वार्ड में कोई बेड खाली होता है, एनबी-2 के वार्ड से रोगी शिफ्ट कर दिया जाता है। गंभीर रोगी को लखनऊ रेफर करना पड़ता है। उर्सला में कोई प्लास्टिक सर्जन नहीं है। सामान्य सर्जन ही बर्न रोगी देखते हैं।


Information is Life