कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life


यूपी में एक और एक्‍सप्रेसवे का काम जल्‍द पूरा होने वाला है. लखनऊ से कानपुर के बीच अवध एक्‍सप्रेसवे बनने के बाद दोनों शहरों की दूरी न के बराबर रह जाएगी. 42 गांवों से गुजरते हुए लोग 45 मिनट में कानपुर से लखनऊ पहुंच जाएंगे.

एनएच 25 के बराबर

लखनऊ से आगरा तक अवध एक्‍सप्रेसवे एनएच 25 के समानांतर करीब साढे तीन किलोमीटर की दूरी तक चलेगा. लखनऊ में यह एक्‍सप्रेसवे शहीद पथ से शुरू होगा, जो बंथरा, बनी, दतौली और कांथा के रास्‍ते होते हुए कानपुर तक पहुंचेगा.

कितने गांवों से गुजरेगा

लखनऊ-कानपुर अवध एक्‍सप्रेसवे में लखनऊ जिले के कुल 11 गांव पड़ेंगे. वहीं, उन्‍नाव जिले के सबसे ज्‍यादा 31 गांव पड़ेंगे.

विज्ञापन

उन्‍नाव में ये गांव

उन्‍नाव में यह एक्‍सप्रेसवे बजेहरा, हिमौरा, हसनापुर, सहारवन, काशीपुर, भीखामऊ, सरिया, बछौरा, कुदिरकापुर, रायपुर, पाठकपुर से गुजरेगा.

कितना खर्च आएगा

लखनऊ-कानपुर अवध एक्‍सप्रेस बनने में करीब 4700 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. यह करीब 93 किलोमीटर लंबा होगा.

13 किलोमीटर एलिवेटेड रोड

लखनऊ में अमौसी से बनी गांव तक करीब 13 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड होगा. ताकि नीचे सड़कों पर जाम न लग सके.

तीन बड़े पुल बनेंगे

93 किलोमीटर लंबे इस एक्‍सप्रेसवे पर करीब तीन बड़े पुल भी बनाए जाएंगे. साथ ही 28 छोटे पुल बनाए जा रहे हैं.

6 लेन का होगा एक्सप्रेसवे

इसके अलावा 38 अंडरपास और 6 फ्लाईओवर भी बनाए जा रहे हैं. शुरुआत में यह 6 लेन का होगा. जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाने का भी प्‍लान है.

थ्रीडी आटोमेटेड मशीन गाइडेंस का इस्‍तेमाल

इस एक्‍सप्रेसवे को बनाने के लिए एनएचएआई राजमार्ग विकास के लिए थ्रीडी आटोमेटेड मशीन गाइडेंस मॉड्यूल का इस्‍तेमाल करेगा.

दोगुनी गति से होगा निर्माण

यूपी में पहली बार इस तकनीक का इस्‍तेमाल कर एक्‍सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है. इससे निर्माण की गति दोगुनी हो जाती है.

मोबाइल पर देख सकेंगे निर्माण रिपोर्ट

खास बात यह है कि इस तकनीक से एनएचएआई के अफसर निर्माण की रिपोर्ट अपने मोबाइल फोन पर भी देख सकेंगे.

45 मिनट का सफर

अभी लखनऊ से कानपुर पहुंचने में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है. योगी सरकार इसे घटाकर 45 मिनट कर देगी.

गंगा एक्‍सप्रेसवे से जुड़ेगा
उन्‍नाव में अवध एक्‍सप्रेसवे को गंगा एक्‍सप्रेसवे से भी जोड़ने की योजना है. ताकि लोगों को प्रयागराज और मेरठ पहुंचने में भी आसानी होगी.

आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा

अवध एक्‍सप्रेसवे बन जाने के बाद लखनऊ से कानपुर के बीच आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. व्‍यापारियों को सबसे ज्‍यादा लाभ होगा।


Information is Life