कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

मंडी. हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशित जीत पर हिमाचल प्रदेश में जलेबियां बांटी गई. भाजपा ने जीत के जश्न में मंडी, शिमला और सोलन सहित अन्य जिलों में जीत की खुशी में लोगों और कार्यकर्ताओं को जलेबियां खिलाई. मंडी में पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हरियाणा में भाजपा की जीत का जश्न लड्डू नहीं, बल्कि जलेबी बांटकर मनाया. अमूमन हर जीत पर नेताओं की तरफ से लोगों का मुहं मीठा करवाने के लिए लड्डू बांटे जाते हैं, लेकिन इस बार जलेबियां बांटी गई.

जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने हरियाणा के चुनावों में जलेबी की फेक्ट्री का बहुत जिक्र किया था, इसलिए इस बार जश्न में जलेबी बांटना ही बेहतर समझा. उन्होंने हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार हुई जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी.

जयराम ठाकुर ने कहा कि पड़ोसी राज्य ने हिमाचल के दर्द को समझा और कांग्रेस की झूठी गारंटियों को नकारते हुए भाजपा की नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है. उन्होंने कहा कि अब पूरा देश कांग्रेस की झूठी गारंटियों को भांप चुका है और समझ चुका है कि यह चुनावी प्रलोभनों के सिवाय और कुछ भी नहीं.

एग्जिट पोल हरियाणा की जनता ने धराशाही कर दिए

जयराम ठाकुर ने कहा कि हरियाणा में एग्जिट पोल के माध्यम से ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही थी, मानो यहां कांग्रेस की ही सरकार आने वाली हो. मीडिया हाउस भी कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा पुरजोर तरीके से कर रहे थे, लेकिन यह सारे एग्जिट पोल हरियाणा की जनता ने धराशाही कर दिए. उन्होंने कहा कि हरियाणा के अलावा जम्मू कश्मीर में भी पार्टी ने बेहतरीन परफॉर्म किया है और वहां पर जो भी परिणाम आए हैं, उसका श्रेय संगठन की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को जाता है. इसी तरह सोलन में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलेबी बांटकर जश्न मनाया.


Information is Life