कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

विज्ञापन

Irfan Solanki News: कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव का रास्‍ता साफ हो गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट से सपा नेता इरफान सोलंकी को तगड़ा झटका लगा है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा नेता इरफान सोलंकी की 7 साल की सजा बरकरार रखी है. आगजनी मामले में कानपुर एमपीएमएलए कोर्ट का फैसला बरकरार रखा है. इससे पहले 8 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस पूरे मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता व न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह की खंडपीठ ने फैसला सुनाया है.
हाईकोर्ट से इरफान सोलंकी को तगड़ा झटका
दरअसल, कानपुर की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने आगजनी मामले में सपा नेता व पूर्व विधायक इरफान सोलंकी समेत आधा दर्जन लोगों को दोषी ठहराते हुए 7 साल की सजा सुनाई है. 7 साल की सजा सुनाए जाने के बाद इरफान सोलंकी की विधायकी चली गई थी. इसके बाद सपा नेता इरफान सोलंकी ने ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. दोषी करार दिए जाने और सजा के ऐलान के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी. अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इरफान सोलंकी की 7 साल की सजा को बरकरार रखा है.

कोर्ट के फैसले पर सीसामऊ में होगा उपचुनाव
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस सुरेंद्र सिंह की डिवीजन बेंच आज 14 नवंबर को अपना फैसला सुना दिया है. कोर्ट के फैसले के बाद सीसामऊ सीट पर बना सस्‍पेंस खत्‍म हो गया. यूपी की अन्‍य सीटों की तरह ही अब कानपुर की सीसामऊ सीट पर भी उपचुनाव होगा.

सीसीमऊ सीट पर इस वजह से हो रहा उपचुनाव
बता दें कि यूपी की 9 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. इसमें फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी सीट शामिल हैं. इसमें कानपुर की सीसामऊ सीट को छोड़कर अन्य सभी सीटें विधायकों के सांसद बन जाने की वजह से खाली हुई हैं. सीसामऊ से इरफान सोलंकी के सजायाफ्ता हो जाने की वजह से सीट पर उपचुनाव हो रहा है. सभी सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा.


Information is Life