Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

नर्सरी से 5वीं क्लास तक के करीब 500 बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समाज को प्लास्टिक इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया। पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत अर्थ सेवर प्लास्टिक बैंड के नन्हें मुन्ने बच्चों ने पुरानी बाल्टी की थाप पर आरंभ है प्रचंड बोले मस्तकों का झुंड… गीत के साथ शुरुआत की। इसके बाद सुनों गौर से दुनिया वालों… स्वच्छ भारत का इरादा… शिव तांडव की प्रस्तुतियों के साथ किया।

कानपुर प्लॉगर्स की संस्थापिका संजीवनी शर्मा ने बताया कि आज के समय में सिंगल यूज प्लास्टिक आम आदमी के जीवन का हिस्सा बन चुकी है। हम अपने दिन की शुरूआत प्लास्टिक उत्पादों के साथ करते है। आंकड़ों की जानकारी देते हुए कहा कि हर मिनट में एक ट्रक प्लास्टिक हमारी नदियों में फेंका जा रहा है। प्लास्टिक इतनी जल्दी नहीं नष्ट होती, वह छोटे-छोटे पार्ट में बंट कर माइक्रो प्लास्टिक का रूप लेकर हमारे शरीर तक में जा रही है, जिससे लोगों कैंसर जैसी बीमारियों हो रही है।

एनएलके पब्लिक स्कूल की प्रिंसपल पल्लवी चंद्रा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से लोगों को में पर्यावरण को बेहतर बनाने में सहयोग मिलता है। कहा कि आज के बच्चे पहले आहार के रूप में प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे है। प्लास्टिक का इस्तेमाल पर्यावरण की समस्या नहीं, बल्कि यह एक निजी समस्या है। उन्होंने लोगों को प्रेरित किया कि बाजार जाते समय जूट या कपड़े का बैग का इस्तेमाल करें।

मुख्य अतिथि के रूप में जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी महेंद्र सभरवाल, एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह, एनएलके ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर डॉ अभिषेक चतुर्वेदी, अनूप कुमार द्विवेदी एडवोकेट, सचिता कूपर, कशिश, यशी दीक्षित, ज्योति पांडेय, मोना सब्बरवाल, नेहा मेहरोत्रा, ज्ञान सिंह, प्रियंका द्विवेदी, रुमा चतुर्वेदी, अर्चना मौजूद रहीं।


Information is Life