कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

भाजपा नेता वीरेंद्र दुबे

कानपुर शहर की राजनीति के कद्दावर भाजपा नेता वीरेन्द्र दुबे (एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट) और उनके परिवार के खिलाफ जमीन हड़पने के आरोप पर कोतवाली थाने में कोर्ट के आदेश से एफआईआर दर्ज होने के बाद सोमवार को अशोक नगर स्थित जर्नलिस्ट क्लब में भाजपा नेता वीरेंद्र दुबे पत्रकारों से रूबरू होकर अपना पक्ष रखा और दर्ज मुकदमे को झूठा और बेबुनियाद बताया और एफआईआर दर्ज कराने वाले खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की बात कही।

भाजपा नेता वीरेन्द्र दुबे ने बताया वो कि वो राधे होल्डिंग लिमिटेड के लीगल डायरेक्टर है और उनकी बेटी अर्पणा दुबे कम्पनी की डायरेक्टर है। कम्पनी ने हरिशंकर गुप्ता और गणेश शंकर गुप्ता से नौबस्ता में स्थित उनकी जमीन खरीदी है जिसमें संजय गुप्ता सहमति पक्षकार है जिसका 43,50,000 का भुगतान विक्रेतागण को प्राप्त हुआ। भाजपा नेता के अनुसार कम्पनी ने हरि शंकर गुप्ता से 1378 गज जमीन की रजिस्ट्री करवाई थी। बाद पता चला कि बेची गयी जमीन में पहले कई प्लॉट कई लोगों को बेचे जा चुके है और मौके पर सिर्फ 300 गज जमीन थी, जांच पड़ताल करने पर ज्ञात हुआ की 4610 वर्ग मीटर भूमि में सड़क काटने के पश्चात 3227 वर्ग मीटर भूमि शेष बची परंतु उक्त आराजी में भाजपा नेता समेत अन्य लोगों को धोखाधड़ी से कुल 5316.46 वर्ग मीटर भूमि को बेचा गया है। जिसकी जानकारी होने पर कम्पनी द्वारा दी गयी चेकों का स्टाफ़ पेमेंट कर शिकायकर्ता समेत सभी जमीन विक्रेताओं के खिलाफ इस धोखाधड़ी की शिकायत बीती 7 अक्टूबर को नौबस्ता थानां और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल में शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने सिविल विवाद बताकर टाल दिया, जिसके उपरांत उन्होंने सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया है जो कि विचारधीन है। जिसकी जानकारी होने पर संजय गुप्ता द्वारा झूठे आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया है और हमारी राजनीतिक छवि और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया है। प्रेसवार्ता में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

शनिवार को बी ब्लॉक किदवई नगर निवासी संजय गुप्ता ने कोर्ट के आदेश से थानां कोतवाली में भाजपा नेता वीरेन्द्र दुबे, उनकी पत्नी सरोज दुबे, बेटी अपर्णा दुबे व 3 अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज बनाना वह उनका प्रयोग करने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करवायी है।


Information is Life