Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

विज्ञापन

महाकुंभ-2025 के लिए डीजीपी प्रशांत कुमार ने रेल यात्रियों और ट्रैक सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया। पोस्टर बैनर और स्टीकर के जरिए यात्रियों को सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी। महाकुंभ के दौरान स्पेशल ट्रेनों से भारी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज आएंगे जिससे जीआरपी के लिए सुरक्षा चुनौती बढ़ेगी। यात्रियों को संदिग्ध गतिविधियों पटरी की स्थिति और यात्रा के दौरान सावधानियां बरतने के लिए सचेत किया जाएगा।

लखनऊ। महाकुंभ-2025 से पहले डीजीपी प्रशांत कुमार के निर्देश पर रेल यात्रियों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। पहली बार ट्रैक की सुरक्षा को लेकर भी लोगों को सजग किया जाएगा। पुलिस विभिन्न पोस्टर, बैनर व स्टीकर के माध्यम से लोगों को सुरक्षा के प्रति सचेत करेगी।

महाकुंभ मेले में ट्रेन से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेंगे। रेलवे महाकुंभ के लिए विभिन्न राज्यों से एक हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। महाकुंभ के दौरान भीड़भाड़ का लाभ उठाकर शरारती तत्व कोई घटना भी कर सकते हैं। जीआरपी के लिए भी आने वाले कुछ माह बेहद चुनौतीपूर्ण होंगे। ऐसे में कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराए जाने के साथ यात्रियों को जागरूक करने का कदम उठाया गया है।
उत्तर प्रदेश में सबसे व्यस्त रेलवे नेटवर्क: डीजीपी
डीजीपी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे व्यस्त रेलवे नेटवर्क है। उप्र में रेलवे ट्रैक की लंबाई लगभग 16,000 किलोमीटर है और प्रतिदिन लगभग 3,031 ट्रेनों का आवागमन होता है। महाकुंंभ के दौरान काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन ट्रेन से होगा।

इसको देखते हुए यात्रियों को पोस्टर, बैनर व स्टीकर के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। रेलवे पटरी पर कोई भारी वस्तु पड़ी देखने पर, रेलवे पटरी क्षतिग्रस्त होने की दशा में, रेलवे पटरी पर संदिग्ध गतिविधियां होने पर, पटरी के पास किसी संदिग्ध व्यक्ति को दिखने पर व ऐसी अन्य परिस्थितियों के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की ओर ध्यान आकर्षित किया जाएगा।
स्लोगन व छाया चित्र के माध्यम से लोगों को किया जाएगा जागरूक
यात्रा के दौरान किसी अजनबी से खाने-पीने की कोई सामग्री न लेने, गले की चेन, पर्स व अन्य कीमती सामान का का ध्यान रखने समेत अन्य खतरों के प्रति स्लोगन व छाया चित्र के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। डीजीपी ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में रेलवे ट्रैक व यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े पोस्टर, बैनर व स्टीकर आरक्षी रोहित कुमार व महिला आरक्षी आरती पाल को प्रदान कर अभियान की शुरुआत की।


Information is Life