तीन साल में दोगुनी रफ्तार से बढ़े अपराध, डिजिटल अरेस्ट होने वाले दहशत में
पुलिस साइबर सुरक्षा स्मार्ट पुलिसिंग व ट्रैफिक मैनेजमेंट दक्ष बनेगी
कानपुर : साइबर अपराध साइलेंट वायरस की तरह है। बढ़ते मामलों को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की यह टिप्पणी सटीक तो है ही, सुरक्षा देने वाली एजेंसियों के लिए चुनौती भी है। शहर में पिछले साल 2976 लोगों को साइबर अपराधियों ने ठगा और खातों से 40.80 करोड़ रुपये लूटकर गायब हो गए।
वर्ष 2022 और वर्ष 2023 की बात करें तो इन दो वर्षों के दौरान 18 सौ से ज्यादा शहरवासियों से 2,58,67,521 रुपये की ठगी की गई। वर्ष 2024 में यह आंकड़ा ढाई करोड़ से सीधे 40 करोड़ को पार कर गया। पिछले एक साल में साइबर सेल 3.59 करोड़ रुपये फ्रीज किए और 1.85 करोड़ रुपये बरामद कर सकी।
यह सही है कि साइबर अपराध के मामलें बढ़े हैं। उसी तेजी से आरोपियों की धरपकड़ भी की जा रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं। – सुनील कुमार वर्मा, साइबर थाना प्रभारी
Recent Comments