Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

उत्तर प्रदेश कैडर के 1987 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी को एक बार फिर बड़ा इनाम मिल गया है। जानकारी के अनुसार, तीसरी बार अवनीश अवस्थी कार्यकाल विस्तार हुआ है, जिसके बाद अब वे 28 फरवरी 2026 तक सीएम योगी के सलाहकार बने रहेंगे। नियुक्ति विभाग ने ये आदेश जारी किया है।महाकुंभ के समापन के बाद पूर्व आईएएस अवनीश अवस्थी का कार्यकाल तीसरी बार एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अवनीश अवस्थी मौजूदा समय में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं। नए आदेश के बाद अवनीश अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी, 2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। बता दें, अवनीश अवस्थी योगी सरकार में सबसे ताकतवर आईएएस अधिकारियों में शुमार रहे हैं।

सेवानिवृत्त आईएएस अवनीश कुमार अवस्थी यूपी के तेज-तर्रार मुख्यमंत्री योगी के बेहद करीबी माने जाते हैं। यही कारण है कि सीएम योगी का सबसे भरोसेमंद अधिकारी होने के चलते समय-समय पर अवनीश अवस्थी को इसका लाभ भी मिला है। इसी के चलते सेवानिवृत्त होने के बाद पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी को मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार बना दिया गया था। सीएम योगी को उनके प्रशासनिक कार्यों में सलाह देने के लिए सलाहकार का अस्थाई पद सृजित किया गया था। अवनीश अवस्थी का अस्थाई रूप से पहला कार्यकाल समाप्त होने के बाद 1 मार्च 2023 से 29 फरवरी 2024 तक फिर बढ़ा दिया गया था। इसके बाद दूसरी बार उनका कार्यकाल 1 मार्च 2024 से लेकर 28 फरवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया था। आज फिर यानी तीसरी बार उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है। 1987 बैच के आईएएस अवनीश अवस्थी 31 अगस्त 2022 को रिटायर हो गए थे। अवनीश अवस्थी योगी सरकार में गृह और सूचना विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके साथ ही उन्हें ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी मिल चुका है। बता दें अवनीश अवस्थी का जन्म 19 अगस्त 1962 को हुआ था। उन्होंने बी.टेक की पढ़ाई की है। अवनीश अवस्थी ने साल 1985 में आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली। स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद उन्होंने 1987 में सिविल सेवा परीक्षा पास की और आईएएस अधिकारी बन गए। अपने कार्यकाल में ललितपुर, बदायूं, आज़मगढ़ , वाराणसी, फैजाबाद, मेरठ और गोरखपुर के जिला मजिस्ट्रेट का पदभार संभाल चुके अवनीश अवस्थी ने सितंबर 2005 से जनवरी 2009 तक यूपीपीसीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का पद भी संभाला है।


Information is Life