कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

विज्ञापन

Kanpur Metro News: उत्तर प्रदेश स्थित कानपुर के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर पहुंचकर कई कार्यक्रमों में शिरकत किया. कानपुर पुलिस लाइन ग्राउंड में हैली पैड पर उतार कर उन्होंने सबसे पहले अधिकारियों संग कानपुर के चुन्नीगंज पहुंचे. यहां उन्होंने 96 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया. उसके बाद मेट्रो के कार्य की प्रगति पर नजर डाली. बीजेपी के नेताओं के काफिले संग सीएम ने अपना निरीक्षण पूरा किया. साथ ही शहर की अन्य योजनाओं और अधूरे कार्यों को लेकर सरसैयाघाट सभागार में बैठक शुरू की।

चुन्नीगंज में तीन मंजिला इमारत में बन रहा कन्वेंशन सेंटर शहर के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है. तकरीबन 96 करोड़ की लागत से 500 सीट की व्यवस्थाओं से लैस ये कन्वेंशन सेंटर बस जल्द ही बनकर तैयार हो जायेगा. स्मार्ट सिटी योजना एक तहत इसे बनाया जा रहा है. इस कन्वेंशन सेंटर को सौ प्रतिशत स्टील से बनाया जा रहा है जिसमें ईंट और सीमेंट का कोई भी प्रयोग नहीं हो रहा है. इस सेंटर की डिजाइन पहले कमल के रूप में तैयार की जा रही थी लेकिन बाद में इसके स्वरूप बदलाव कर दिया गया यहां का कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है मना जा रह है अन्य दस प्रतिशत के निर्माण कार्य के बाद ये अपने अस्तित्व में आएगा.

क्या होगी खासियत?
इस सेंटर की खासियत कई है यहां एक हॉल 16000 स्क्वायर फिट का तैयार किया गया है जिसमें 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी. साथ ही एक हॉल 300 लोगों की क्षमता का तैयार किया गया है शादी बारात व अन्य वैवाहिक कार्यकम में भी इसका प्रयोग किया जा सकेगा. एक कॉन्फ्रेंस हॉल भी बनाया गया है. ये पहला इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर है जो कानपुर में बनाया जा रहा है. सीएम ने यहां निरीक्षण कर इसकी सभी बारीकियों पर नजर डाली. साथ ही इसके अधूरे बचे काम को जल्द कराने के निर्देश भी दिए हैं.

इसके बाद सीएम ने कानपुर में चुन्नीगंज में बने मेट्रो सेंटर का भी निरीक्षण किया. मेट्रो का काम मोतीझील से लेकर कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक पूरा किया जा चुका है. इस निरीक्षण बाद मेट्रो के निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि अगले हफ्ते तक मेट्रो को चलाया जा सकेगा जिससे शहर के लोगों को काफी फायदा भी होगा और राहत भी मिलेगी, शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में कमी भी आएगी।


Information is Life