Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

गणेश शंकर विद्यार्थी ने कम उम्र में ही स्वतंत्रता आंदोलन, पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र अमिट छाप छोड़ी। यह उनके ज्ञानवान और ऊर्जावान होने के कारण ही संभव हो सका। वर्तमान दौर के युवाओं में वैसी ही जिजीविषा की आवश्यकता है। नई पीढ़ी में बालपन से ही ज्ञान विकसित करना होगा। यह विचार ‘जर्नलिस्ट क्लब” के महामंत्री अभय त्रिपाठी ने व्यक्त किए। वह गणेश शंकर विद्यार्थी के बलिदान दिवस पर जर्नलिस्ट क्लब द्वारा आयोजित ‘गणेश शंकर विद्यार्थी की पत्रकारिता” विषय पर संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निजी और व्यवहारिक चुनौतियों के बीच पत्रकार बने रहा बहुत कठिन है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर बाजपेयी ने किया। इस मौके पर संस्था के वरिष्ठ पत्रकार कुमार त्रिपाठी, गजेंद्र सिंह, शैलेन्द्र मिश्र, जीपी अवस्थी, विवेक शुक्ला, संजय मौर्या, विशाल सैनी, वीरेन्द्र पाल, स्वप्निल तिवारी, सुनील तिवारी, अनिल, संजय शुक्ला, विद्यार्थी, शोधार्थी एवं मीडिया शिक्षक भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने अमर शहीद पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र पर माल्यर्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।

पत्रकार को जीवन भर पढ़ना होता है

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार कुमार त्रिपाठी ने कहा कि गणेश शंकर ने अपने नाम के साथ विद्यार्थी शब्द जोड़ा था क्योंकि वह ज्ञान प्राप्ति की इच्छा रखते थे। वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र सिंह ने कहा एक पत्रकार को जीवन भर पढ़ना ही होता है। किसी भी मामले में पत्रकार को तह तक जाना होता है।

गणेश शंकर विद्यार्थी आदर्श

पत्रकार शैलेन्द्र मिश्र ने विद्यार्थी को पत्रकारिता का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता गुटों और विचारधाराओं में बंटी नजर आती है। वीरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि आज कहीं भी पत्रकारिता की मर्यादा नहीं दिखती, पत्रकारिता समाज का दर्पण है। आज के दौर में पत्रकारिता मिशन की जगह प्रोफेशनल में बदल गई है।


Information is Life