Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

कानपुर। जानेमाने कार्टूनिस्ट अशोक कुमार शुक्ला ‘अंकुश’ की श्रद्धांजलि सभा मंगलवार को अशोक नगर स्थित कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में हुई। पत्रकारों, राजनीतिज्ञों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वर्गीय अंकुश जी की निष्पक्ष व निडर पत्रकारिता और कार्टून के जरिये व्यवस्था पर व्यंग्य की जमकर तारीफ की। वक्ताओं ने कहा कि “भाई साहब” की धारदार कार्टूनों से समाज को बड़ा सँदेश मिलता था नौजवान पत्रकारों को सीखना चाहिए। वह सभी के लिए नजीर पेश कर गए हैं।

श्रद्धांजलि सभा में अंकुश जी (भाईसाहब) के चाहने वालों का तांता लगा रहा। वरिष्ठ पत्रकार कुमार त्रिपाठी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अंकुश जी बेहद नेक इंसान थे। कार्टून बनाने से पहले आइडिया शेयरिंग वह किसी से भी कर लेते थे। उनके भीतर का कार्टूनिस्ट आम आदमी हुआ करता था। वरिष्ठ पत्रकार अंजनी निगम ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्थानीय मामलों और सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक या यों कह लीजिए किसी भी पहलू पर भाई साहब की पैनी नजर रहती थी, वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा ने बताया रिपोर्टरों की खबरों पर भी वो कार्टून बना देते थे। हम लोगों की खबर पर कभी कार्टून बन जाए तो उनका कार्टून हमारे लिए प्रमाणपत्र जैसा हो जाता था। वरिष्ठ पत्रकार आदित्य द्विवेदी ने अंकुश जी को कार्टून विधा की दूसरी पीढ़ी के कार्टूनिस्ट बताया। जर्नलिस्ट क्लब के अध्यक्ष ओमबाबू मिश्रा ने कहा कि अंकुश जी जाना कार्टून की दुनिया की भारी क्षति है। जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी ने कहा कि अंकुश जी ने तब ख्याति हासिल की थी जब हिंदी कार्टूनिस्टों में शेखर गुरेरा, सुधीर तैलंग जैसे नाम कार्टून की दुनिया छाये हुए थे।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिंह, विक्की रघुवंशी, आलोक अग्रवाल, आलोक शर्मा, शैलेन्द्र मिश्रा,रवि पाण्डेय, पुष्कर बाजपेयी, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, जीपी अवस्थी,दिलीप आसवानी, अकुंश जी के पुत्र मनीष शुक्ला,सूरज, विशाल, दिवाकर, विजय, सपा नेता पुष्पेन्द्र द्विवेदी, भाजपा नेत्री किरण पाण्डेय, आशुतोष अवस्थी समेत अन्य पत्रकार, राजनीतिक एवं सामाजिक लोग मौजूद रहे।


Information is Life