कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में क्लीन चिट

Malegaon Blast Verdict. 2008 के बहुचर्चित मालेगांव ब्लास्ट केस में एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने 17 साल बाद बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने बीजेपी सांसद और मामले की प्रमुख आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित सभी 11 आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि बाइक में बम रखने और कश्मीर से आरडीएक्स लाने का कोई सबूत नहीं मिला। साथ ही, कर्नल श्रीकांत पुरोहित के खिलाफ भी कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया है।

3 एजेंसियों ने की थी जांच, नहीं मिला कोई ठोस सबूत

एनआईए कोर्ट के जस्टिस लाहोटी ने फैसला सुनाते हुए कहा कि केस की जांच तीन से चार एजेंसियों ने की थी, लेकिन कोई निर्णायक सबूत नहीं मिला। कोर्ट ने कहा कि मकोका जैसे सख्त कानूनों के तहत आरोप तय करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है।

क्या हुआ था 29 सितंबर, 2008 को?

मालेगांव के भिक्खू चौक पर 29 सितंबर, 2008 की रात 9:35 बजे धमाका हुआ था। यह समय रमजान का पवित्र महीना था और अगले ही दिन से नवरात्रि शुरू होनी थी। इस धमाके में 6 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। ब्लास्ट ने स्थानीय स्तर से लेकर केंद्र तक राजनीतिक भूचाल ला दिया था।

2011 में एनआईए को सौंपी गई थी जांच

ब्लास्ट के कुछ ही हफ्तों में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा भी शामिल थे। एटीएस ने जनवरी 2009 में चार्जशीट दाखिल की और मार्च 2011 में मामला एनआईए को ट्रांसफर हुआ। एनआईए ने 2016 में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर मकोका की धाराएं हटाईं।

अप्रैल 2025 में पूरी हुई सुनवाई, फैसले में देरी की वजह बनीं 1 लाख पन्नों की फाइलें

अप्रैल 2025 में केस की सुनवाई पूरी हो गई थी, लेकिन फैसला आने में देर इसलिए हुई क्योंकि केस से जुड़े 1 लाख से ज्यादा दस्तावेज और सबूत कोर्ट में जमा थे। कोर्ट को हर एक दस्तावेज की बारीकी से जांच करने के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत पड़ी।

घटना के समय दोनों सरकारें थीं कांग्रेस की

जब यह धमाका हुआ, तब केंद्र में यूपीए सरकार और महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार सत्ता में थी। राज्य के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख थे, जिनके बाद अशोक चव्हाण ने पदभार संभाला। मालेगांव केस पहला ऐसा मामला था, जिसमें हिंदू संगठनों के सदस्यों को आतंकवादी धमाके का आरोपी बनाया गया था।

सालों तक जेल में रहे आरोपी, अब सभी बरी

गिरफ्तारी के बाद एक आरोपी को 2011 में बेल मिली, जबकि 6 अन्य को 2017 में जमानत मिली। इन सभी ने 8 साल तक जेल में रहकर मुकदमा झेला। अब कोर्ट ने सभी को निर्दोष करार देते हुए क्लीन चिट दे दी है।


Information is Life