कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

कानपुर में रविवार दोपहर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव जाजमऊ स्थित सपा विधायक नसीम सोलंकी के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। शिवपाल ने कहा कि भाजपा सरकार जीत के लिए बेइमानी, मशीनों का दुरुपयोग और अफसरों का इस्तेमाल करने के साथ ही पैसे बांटती है। इसके साथ ही राम मंदिर से लेकर अन्य मुद्दों से लेकर विधानसभा चुनाव समेत अन्य मुद्दों पर बेबाकी से जवाब देते हुए अपनी बात रखी।

शिवपाल ने एसआईआर से लेकर धर्म पर सरकार को घेरा

पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के घर पर शिवपाल के पहुंचते ही सपा के कार्यकताओं ने जमकर नारे लगाए। इस दौरान वहां पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, विधायक मोहम्मद हसन रूमी, अमिताभा बाजपेई समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिवपाल अपने काफिले के साथ इरफान के घर पहुंचे। यहां पर उन्होंने विधायक नसीम सोलंकी और इरफान से बात की। इसके साथ ही सपा नेताओं के साथ तमाम सारे राजनैतिक मुद्दों को लेकर चर्चा की। इस दौरान शिवपाल ने यादव ने मीडिया से भी बात की और एक एक सवाल का जवाब दिया। अब आपको बताते हैं उनसे कौन से सवाल पूछे गए और उन्होंने एक-एक सवालों पर क्या जवाब दिया…।

एसआईआर को लेकर आपका क्या मानना है…?

एसआईआर पर शिवपाल यादव ने कहा कि जो वोट सही हैं वो कटने नहीं पाए और जो फर्जी वोट बढ़ने नहीं चाहिए। ये पूरा हमारी पार्टी का प्रयास है। इसके साथ ही 18 साल के ऊपर के सभी लोगों के वोट बन जाएं। भाजपा सरकार एसआईआर के सहारे षड़यंत्र कर रही है। इसका मुकाबना जनता ही जमकर करेगी। भाजपा एक षड़यंत्रकारी पार्टी है, इसे बचना और लड़ना पड़ेगा। इसे 2027 में यूपी से हटाना पड़ेगा और सपा आएगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पीडीए का है…?

पीडीए से भाजपा की सरकारी घबराई हुई है। इनके सभी प्रयास हम सपा के लोग फेल करेंगे। 2027 में हमारी पार्टी संगठन के बल पर और हमारा प्रयास है कि हर बूथ पर हमारा संगठन मुकाबला करेगा और भाजपा को हराएगा।

भाजपा इतनी मजबूत कैसे है…?

भाजपा तो हर तरह से बेइमानी कराती है। मशीनों से तो कराती है, प्रशासनिक अधिकारियों का तो प्रयोग वो करती है, पैसे वो बांटती है। इस तरह से का काम भाजपा के लोग करते हैं। सपा के लोग इस तरह के लोगों का मुकाबला यूपी सपा के लोग करेंगे और चुनाव जीतेंगे।

कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ रैली है…?

पार्टी तो अपना-अपना काम करेगी, अच्छा है अपना काम कर रही है। भाजपा को हटाए तो बेहतर है।

रामलला की पहले जहां मूर्ति थी वहां पर भी मंदिरबनाएंगे…?

मंदिर बन तो गया है और क्या बनाएंगे।

मंदिर विध्यवंस में मारे गए लोगों का स्मारक बनेगा…?

भाजपा के लोग केवल जनता को भटकाने का काम करते हैं। अब चुनाव आ रहा तो इस तरीके का प्रोपोगंडा कर रहे हैं। विकास कुछ करना नहीं है, वादे पूरे नहीं किए। विकास, महंगाई और बेरोजगारी के साथ भ्रष्टाचार पर कोई ध्यान नहीं है। जब इन मुद्दों पर कोई काम किया नहीं है तो केवल जनता को भटकाने का काम कर रहे हैं। कभी मंदिर तो कभी मस्जिद बस इन्हीं सब चीजों में पब्लिक को उलझाकर रखा है। यही काम करेंगे इसके अलावा कुछ नहीं करेंगे।

बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण होने जा रहा है…?

ठीक है, मंदिर बन रहे तो मस्जिद भी बना देंगे तो कौन सी बात है।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर क्या तैयारी है…?

इस बार 2027 में समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव जीतने जा रही है। भाजपा को हरा देगी।

सोलंकी परिवार को 2027 में दो टिकट मिलेंगे…?

ये तो हमारी पार्टी फैसला करेगी।

सदन में भाजपा सरकार जवाब से बच रही है…?

ये सरकार सदन चलने कहां देती है। शीतकालीन सदन तो 15 दिन तो चलना ही चाहिए। लेकिन सदन को सरकार चलने ही नहीं देती है।

किन मुद्दों को लेकर 2027 में सपा आएगी…?

जनता की समस्याओं को लेकर सरकार में आने वाले हैं।

स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ घोटाला हुआ है। आज तक स्मार्ट सिटी का 10 सालों में वादा पूरा नहीं हुआ, बिजली बहुत महंगी है। बेरोजगारी खत्म नहीं हुई, आउट सोर्सिंग में बहुत कम पैसा दिया जा रहा है। एक भी भर्ती नहीं हुई है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर इस बार सपा सरकार में आने वाली है।


Information is Life