कानपुर। बुधवार को पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्रवण कुमार सिंह द्वारा सेन्ट्रल जोन कार्यालय में आगामी प्रकाश पर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक गोष्ठी आयोजित की गई। यह पर्व 25 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 तक थाना स्वरूपनगर क्षेत्र स्थित मोतीझील में आयोजित किया जाएगा।
गोष्ठी में श्री गुरु सिंह सभा के आयोजकों को अवगत कराया गया कि प्रकाश पर्व के अंतर्गत लाटूश रोड स्थित गुरुद्वारे से मोतीझील तक नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन एवं कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीसीपी सेन्ट्रल ने आयोजकों से आपसी समन्वय बनाए रखने, तय रूट का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। गोष्ठी में अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अर्चना सिंह, थाना प्रभारी अनवरगंज एवं थाना प्रभारी स्वरूपनगर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा प्रकाश पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर कार्यक्रम में शामिल हो सकें।

Recent Comments