Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

कानपुर- आज के इस कलयुग में जो समाज संगठित होगा उतना ही उस समाज की पूछ होगी, ताकत होगी, पहचान होंगी हमारा ये प्रयास है कि प्रबुद्ध समाज भी संगठित हो और अपने को समाज के दायित्वों के निर्वाहन के लिए छमता से तैयार हो और समाज मे फिर से अपना अग्रणी स्थान बनाएं, आगे उन्होंने कहा, एकता का पाठ पढ़ाने वाली शक्ति का नाम ही ब्राह्मण है। ब्राह्मण सदैव देश व समाज के हित में काम किया है। यह बात मर्चेंट चेम्बर हॉल में सोमवार को अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में स्वसमाज के सामाजिक / राजनैतिक क्षेत्र के विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त मनीषीगणों हेतु सम्मान समारोह के दौरान भाजपा राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेयी ने कही।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवल व शस्त्रीवाचन कर की गई। मुख्य अतिथि ने आदि काल से ब्राम्हणों द्वारा समाज के लिए समपर्ण के बारे में कहा जब छापेखाने नही होते थे तब वेदों को याद रखने काम किसने किया ब्राम्हणों ने, आज़ादी की लड़ाई का बिगुल किसने फूंका मंगल पांडेय ने,लेकिन अब समय आ गया है कि ब्राह्मणों को भी संगठित होना होगा तभी हमारी ताकत को कोई पहचानेगा,तभी आप नैतिक मार्ग पर चलते हुए समाज की सेवा कर सकते है सामाजिक हिस्सेदारी के लिए हमे सोचना होगा और अपनी ताकत का अहसास कराना होगा। चुनाव के समय तमाम लोग ब्राम्हण समाज के ठेकेदार बने घूम रहे है एक समय था कि कुछ लोग राजनीति के लिए ब्राह्मणों के खिलाफ भड़काने का काम करते थे। और आज एक दिन ऐसा आया कि जिन ब्राह्मणों को गाली दिया जा रहा था, उन्ही की ताकत पर सत्ता हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

डॉ नरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ब्राह्मण सदैव देश व समाज में एकता का पाठ पढ़ाता है। जिसमें दया, करूणा, सेवा, दान और शिक्षा का प्रवर्तन करने की क्षमता हो वही ब्राह्मण है। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि द्वारा सर्व ब्राम्हण महासभा के अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, डॉ दिवाकर मिश्र, परशुराम महासभा के भूपेश अवस्थी, डॉ सक्षम पाण्डेय,यूपी बार काउंसिल के अकंज मिश्र, जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी, रुचि दुबे ब्लॉक प्रमुख डेरापुर, राहुल तिवारी ब्लॉक प्रमुख सदलपुर, आशीष मिश्रब्लॉक प्रमुख अकबरपुर,राधा दुबे ब्लॉक प्रमुख रसूलाबाद को सम्मानित किया गया।

वही मणि महेश अवस्थी ने अनिबॉर्न गांगुली और शिवानंद द्विवेदी की लिखी अमित शाह और भाजपा की यात्रा नाम की पुस्तक मुख्य अतिथि को भेंट की गयी। इस अवसर पर महापौर प्रमिला पाण्डेय,सर्व ब्राह्मण महासभा के अवधेश अवस्थी, ओम नारायण त्रिपाठी, कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजित शुक्ला महामंत्री नरेश चन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहें।


Information is Life