Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

छापे में एंटीबायोटिक इंजेक्शन, बुखार व दर्द की दवाओं के साथ दो तरह की कफ सिरप मिलीं

कानपुर में नकली दवा के सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ बिरहाना रोड में थोक दवा मार्केट के सामने नील वाली गली के मकान में नकली दवाएं बन रही थीं। इसी भवन के भूतल पर मेडिकल व सर्जिकल स्टोर संचालित था। लुधियाना नारकोटिक्स टास्क टीम और औषधि विभाग के छापे में मंगलवार को बड़ी मात्रा में नकली एंटीबायोटिक इंजेक्शन, दर्द की दवाओं के साथ ही बुखार खांसी – के इलाज में काम आने वाले दो अलग-अलग तरह की कफ सिरप मिलीं। पैकिंग करने और बैच नंबर प्रिंट करने की मशीन, छपे हुए रैपर, 28.85 लाख रुपये नकदी व नोट गिनने की मशीन भी बरामद हुई है। पांच दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी कार्रवाई जारी है मेडिकल स्टोर सील कर दिया गया है और पुलिस को तहरीर दी गई है। एसीपी कलक्टरगंज आशुतोष सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी में शामिल औषधि निरीक्षक रेखा सचान ने बताया कि पंजाब के लुधियाना में गुजरात की एक कंपनी की दवाएं पकड़ी गई थीं। इनमें कुछ नकली थीं और कई का प्रयोग नशे में किया जाता है। कार्रवाई के दौरान कानपुर की फर्म का नाम आया था। लुधियाना नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने औषधि विभाग के साथ मिलकर नील वाली गली स्थित श्री लक्ष्मी फार्मा मेडिकल एंड सर्जिकल स्टोर में छापा मारा। स्टोर संचालक राहुल अग्रवाल टीम देखकर मौके से फरार हो गया।

ये दवाएं मिली।

फेफड़ों व मूत्र मार्ग में संक्रमण दूर करने वाला एमिजेक्ट 500 एंटीबायोटिक का इंजेक्शन, बुखार के साथ ही हड्डी के दर्द में काम आने वाली नैक्लोफेन एसपी टेबलेट, सांस, त्वचा व शरीर के अन्य भागों में होने वाला संक्रमण रोकने वाला कैप्हेल कैप्सूल, कोलेस्ट्राल कम करने, बुखार व खांसी रोकने के काम आने वाली अलग-अलग सिरप।

नियम विरुद्ध बन रही थीं दवाएं
औषधि निरीक्षक ने बताया कि बिना प्रयोगशाला, विज्ञानी तथा बिना लाइसेंस के दवाएं बनाई जा रही थीं। यह नियम विरुद्ध है।


Information is Life