कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

यूपी सरकार ने सोमवार को 4 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। कानपुर के पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को 1 महीने बाद रिलीव कर दिया गया है। उनकी जगह रघुवीर लाल को नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। रघुवीर लाल 1997 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह मौजूदा समय में एडीजी सुरक्षा के पद पर तैनात हैं..

इसके अलावा 1992 बैच के आईपीएस दिपेश जुनेजा से सीआईडी का कार्यभार वापस ले लिया गया है, वे अब केवल अभियोजन के डीजी रहेंगे। वहीं साइबर क्राइम में तैनात डीजी बिनोद कुमार सिंह को सीआईडी की भी जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ रेंज के आईजी तरुण गाबा को आईजी सुरक्षा बनाया गया है। लखनऊ रेंज की अतिरिक्त जिम्मेदारी तरुण गाबा को दी गई है।

कौन हैं रघुवीर लाल?

रघुवीर लाल 1997 बैच के पुलिस अधिकारी हैं. फिलवक्त वो एडीजी सुरक्षा के पद पर तैनात थे. मूल रूप से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं। वह लंबे समय तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रह चुके हैं। लोकसभा सचिवालय की सुरक्षा में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात रह चुके हैं। लखनऊ के पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने से पहले रघुवीर लाल राजधानी के पहले और आखिरी एसपी कानून व्यवस्था थे। मायावती सरकार में ये पद खासकर रघुवीर लाल के लिए ही क्रिएट किया गया था। इस पद पर रहते हुए वो अपराधियों को पकड़ने के लिए थानेदार के साथ दबिश पर खुद जाते थे. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वो संसद के लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव (सुरक्षा) के पद पर रहे. स्वतंत्रता दिवस 2023 के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था. प्रतिनियुक्ति से वापसी के बाद उन्हें एडीजी सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी. उन्होंने एसपी सोनभद्र और चित्रकूट के रूप में संवेदनशील कार्यभार संभाला. कई नक्सल-डकैत विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया. वो एसएसपी अलीगढ, आगरा, मेरठ, गाज़ियाबाद रहे. मुज़फ़्फ़रनगर दंगों से निपटने के लिए उन्हें ओएसडी के रूप में तैनात किया गया था.
तेजतर्रार पुलिस अधिकारी रघुबीर लाल को लखनऊ में उनके कार्यकाल के लिए याद किया जाता है।

IPSTransfer #transfers #ips #ipsofficer #UttarPradesh #UttarPradeshNews #government #bureaucracy


Information is Life