कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

➡️सीआरपीएफ जवान की जमीन दबंगों ने कब्जा कर लिया है, वह अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

कानपुर। सरहद पर देश की सीमाओं की रक्षा करने वाला जांबाज जवान अब अपने आपको खुद सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। मामला पनकी थाना क्षेत्र का है, जहां दबंगों द्वारा उसकी जमीन पर जबरन कब्ज़ा कर लिया गया। जवान अब न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है यही नहीं इस जवान की मदद प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाने के बाद भी हो न सकी। न ही कमिश्नरेट और प्रशासनिक अधिकारी अब तक इस जवान की मदद कर पाए।

ये है मामला

देश की रक्षा के लिए मौत का जज्बा रखने बाले प्रमोद कुमार पाल न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है और इस जवान को कहीं से भी न्याय नहीं मिला रहा है। कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में प्रेसवार्ता कर फौजी प्रमोद कुमार ने बताया कि उनका पुस्तैनी मकान लौउकापुरवा पनकी में बना है जिसमे 3 सौ गज में निर्माण करवा रखा है लगभग 2 सौ गज जगह मकान के सामने पड़ी हुई जिसमें जानवर वगैरह बाँधने का कार्य करता था बता दें कि करीब 5 महीने पहले सेना के जवान प्रमोद कुमार के गाँव मे बसपा नेता और जिला पंचायत सदस्य सतेन्द्र पाल अपने रिश्तेदार रमाकांत, दयाराम, नरेंद्र और बबलू के साथ ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करके प्लाटिंग का काम शुरू किया और फौजी प्रमोद कुमार के भी घर की जमीन पर कब्जा का प्रयास किया, जिसके बाद प्रमोद ने थाना पनकी से लेकर पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से शिकायत की लेकिन भूमाफिया के सामने नतमस्तक पुलिस -प्रशासन ने कोई कार्यवाही नही की , जिसके बाद पीड़ित फौजी अपनी फरियाद लेकर 12 जुलाई को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार मे पहुँचा, बकौल प्रमोद मुख्यमंत्री ने स्वय उसकी फरियाद सुनी और कार्यवाही के आश्वासन दिया उसके बावजूद भी भूमाफिया के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई और भूमाफिया ने 11 नवम्बर को प्रमोद कुमार के घर के बाहर की जमीन पर जबरन मिट्टी डालकर कब्जा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद विरोध करने पर प्रमोद कुमार के साथ मारपीट की गई जिसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन कई दिन बीतने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई।


Information is Life