कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

➡️कानपुर समेत कई शहरों में महसूस हुए भूकंप के झटके।

Earthquake in UP: जानकारी के मुताबिक पहला झटका मंगलवार रात 8.52 बजे महसूस किया गया. इसके बाद आधी रात के बाद करीब 1.57 बजे काफी तेज झटके महसूस किए गए. तराई के लखीमपुर खीरी से लेकर कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, संभल, मेरठ समेत दिल्ली और एनसीआर में भी धरती के कांपने से लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल पड़े.

कानपुर. मंगलवार आधी रात के बाद कानपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. पहले की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई, जबकि दूसरी बार काफी तेज झटके महसूस हुए. दूसरी बार की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई. इसका केंद्र उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा पर जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था.

जानकारी के मुताबिक पहला झटका मंगलवार रात 8.52 बजे महसूस किया गया. इसके बाद आधी रात के बाद करीब 1.57 बजे काफी तेज झटके महसूस किए गए. तराई के लखीमपुर खीरी से लेकर लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, मेरठ समेत दिल्ली और एनसीआर में भी धरती के कांपने से लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल पड़े.

घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए।

संभल के बबराला में रात को जाग रहे एक छात्र ने बताया कि बेड बुरी तरह से हिल रहा था. यही हालात राजधानी लखनऊ में भी देखने को मिला जब आधी रात को दरवाजे और घरों में रखे अन्य सामान खुद ब खुद हिलने लगे. इसके बाद घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए. हालांकि अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. बता दें कि इससे पहले 19 अगस्त को भी लखनऊ और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.


Information is Life