Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

https://youtu.be/llSbwzH3sA4
विज्ञापन

Abhay Tripathi: एक्जिट पोल 2022 के अनुमान के अनुसार, बीजेपी यूपी में जीत दर्ज करने जा रही है.उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सामने आए तीन शुरुआती एक्ज़िट पोल के नतीजे मिल गए हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 200 से ज़्यादा सीटें मिलती नज़र आ रही हैं.

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 7वें चरण के लिए सोमवार को वोटिंग संपन्‍न होने के साथ ही लोगों की नजर अब 10 मार्च को आने वाले चुनाव नतीजों पर टिक गई है. चुनाव में इस बार सत्‍तारूढ़ बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. एक्जिट पोल 2022 के अनुमान के अनुसार, बीजेपी यूपी में जीत दर्ज करने जा रही है.उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सामने आए तीन शुरुआती एक्ज़िट पोल के नतीजे मिल गए हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 200 से ज़्यादा सीटें मिलती नज़र आ रही हैं।

ईटीजी रिसर्च के एक्जिट पोल्‍स के अनुसार, यूपी की 403 सीटों में से बीजेपी और सहयोगी पार्टियां 230 से 245 सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है. कांग्रेस को केवल 2 से 6 सीटों और बसपा को 5 से 10 सीटों से ही संतोष करना पड़ेगा. समाजवादी पार्टी को 150 से 165 सीटों पर जीत हासिल होने का अनुमान ईटीजी रिसर्च के एक्जिट पोल्‍स में लगाया गया है. NewsX-Polstrat के एक्जिट पोल में BJP+ (बीजेपी और सहयोगी पार्टियों) को 211 से 225 सीटें मिलती बताई गईं हैं, कांग्रेस को चार से छह और बसपा को 14 से 24 सीटे मिलने का अनुमान लगाया गया है. अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 146 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. रिपब्लिक टीवी के एक्जिट पोल में बीजेपी+ के खाते में 240, समाजवादी पार्टी + के खाते में 140 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. कांग्रेस के पक्ष में चार और बसपा के पक्ष में 17 सीटें जाने का अनुमान है. एक्जिट पोल्‍स के परिणामों को यदि सही मानें तो प्रियंका गांधी का ‘मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा कांग्रेस पार्टी के लिए सीटों के लिहाज से कोइ खास फायदा देता नजर नहीं आ रहा. पोल ऑफ एक्जिट पोल्‍स (तीनों एजेंसियों के एक्जिट पोल का औसत) के अनुसार, बीजेपी और सहयोगी पार्टी 232 सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही हैं, कांग्रेस को 4 और बसपा को 17 सीटों पर सफलता मिलने का अनुमान है जबकि समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी 150 सीटों हासिल कर सकते हैं।


हालांकि एक्जिट पोल्‍स और पोल्‍स ऑफ एक्जिट पोल्‍स को अंतिम परिणाम नहीं माना जा सकता. कई बार यह सामने आया है कि एक्जिट पोल्‍स के नतीजों को झुठलाते हुए वास्‍तविक चुनाव नतीजे इससे अलग रहे हैं. UPTVLIVE खुद एक्ज़िट पोल नहीं करता है, बल्कि शेष सभी न्यूज़ चैनलों द्वारा किए जाने वाले एक्ज़िट पोलों का औसत निकालकर अंदाज़ा लगाता है कि किस राज्य में किस दल या गठबंधन को सत्ता मिलने के आसार हैं.बता दें, यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में आज आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र सहित नौ जिलों की कुल 54 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए. आबादी के लिहाज से पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. पांचों राज्‍यों के नतीजे 10 मार्च यानी गुरुवार को घोषित होंगे.


Information is Life