कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

कानपुर। इस महीने की 25 तारीख से होने जा रहे पांच दिवसीय भारत बनाम न्यूज़ीलैंड अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच में ग्रीनपार्क स्टेडियम के ‘ग्रीन कारपेट’ पर पहली बार आकर्षक पट्टियां देखने को मिलने वाली हैं। मैच के दौरान दर्शकों को ऐसा दिखेगा कि जैसे मानों क्रिकेट ग्राउंड पर घास नहीं बल्कि अलग-अलग रंग की पट्टियों को बिछाया गया हो। ग्रीनपार्क स्टेडियम में अब हुये इंटरनेशनल मैचों में ऐसा प्रयोग पहली बार किया जा रहा है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रिकेट ग्राउंड पर बनाई जा रहीं यह खूबसूरत पट्टियां तकरीबन 14 फुट चौड़ी और लगभग 50 फुट लम्बी होंगी। पूरे मैदान पर 14 फुट चौड़ी घास की यह 12 पट्टियां होंगी। क्यूरेटर शिवकुमार ने बताया कि इन पट्टियों को 9 एमएम की ग्रास कटिंग मशीन से डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि वीवीआईपी पवैलियन की तरफ पट्टियों को बनाने का काम पूरा कर लिया गया है, शेष मैदान पर भी समय रहते ग्राउंड को खूबसूरत बनाने का काम पूरा कर लिया जायेगा। इस काम के लिये विशेषज्ञ ग्राउंडमैनों की टीम को लगाया गया है।
क्यूरेटर शिवकुमार के अनुसार क्रिकेट ग्राउंड पर एक पट्टी जहां गाढ़े हरे रंग की होगी, वहीं उसके साथ वाली पट्टी उससे कुछ कम हल्के रंग की होगी। इससे मैदान और ज्यादा ,खूबसूरत देखने को मिलेगा और लाइव टीवी कवरेज में भी नयापन आयेगा। उन्होंने बताया कि रोजाना मैच खत्म होने जाने के बाद आईसीसी की गाइड लाइन के अनुसार पूरे मैदान की घास की हल्की कटिंग की जायेगी।  


Information is Life