Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life


author
अभय त्रिपाठी | Updated on: Jun 30, 2024
1988 बैच के आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया है. दुर्गाशंकर मिश्र को चौथा सेवा विस्तार नहीं मिल पाया, इसके बाद मनोज कुमार सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है.

आईएएस मनोज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है. वह 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं. रविवार को दुर्गाशंकर मिश्र का कार्यकाल खत्म हो रहा है. उन्हें चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिला है. उनका कार्यकाल खत्म होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनोज कुमार सिंह को मुख्य सचिव बनाए जाने का निर्णय लिया है और आदेश जारी कर दिया है. मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और IIDC दोनों होंगे.

आईएएस मनोज कुमार सिंह CM योगी के पसंदीदा अफसर माने जाते हैं. उनका नाम पहले दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के लिए केंद्र को भेजा गया था. इस बार केंद्र की ओर से उनके नाम पर मुहर लग गई. 25 जुलाई 1965 को जन्में मनोज कुमार सिंह मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं. इनकी गिनती UP के सबसे ईमानदार अफसरों में होती है.

1990 में पहली बार हुई थी UP में नियुक्ति
आईएएस मनोज कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के मौजूदा समय में सर्विस करने वाले वरिष्ठ अफसरों में से एक हैं. उन पर कई अहम विभागों की जिम्मेदारियां भी हैं. वर्तमान में उनके पास आईआईडीसी, एपीसी और अपर मुख्य सचिव पंचायती राज, सीईओ यूपीडा जैसे कई महत्त्वपूर्ण विभाग है. आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने 1990 में उत्तर प्रदेश में सबसे पहले मैनपुरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं.

दुर्गाशंकर मिश्र को नहीं मिल सका चौथा सेवा विस्तार
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले आईएएस अफसर दुर्गाशंकर मिश्र को चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिल सका. इससे पहले उन्हें तीन बार सेवा विस्तार दिया गया. आज इनका कार्यकाल समाप्त हो गया. दुर्गाशंकर मिश्र को दिसंबर 2021 में रिटायर्ड होने से ठीक पहले सेवा विस्तार देते हुए UP का मुख्य सचिव बनाया गया था. 2022 में भी उनको सेवा विस्तार देते हुए फिर से मुख्य सचिव बनाया गया. साल 2023 में उनके कार्यकाल समाप्त होने से पहले लोकसभा चुनावों को देखते हुए उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था.


Information is Life