Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के अध्यक्ष पर लखनऊ में तैनात वरिष्ठ आईएएस मोहम्मद इफ्तखारुद्दीन (IAS Mohammad Iftikharuddin) का वीडियो वायरल हो रहा है इसमें वो धर्मांतरण को लेकर बातचीत करते नज़र आ रहे हैं. ये वीडियो जब इफ्तिखारुद्दीन कानपुर में तैनात थे उस समय का बताया जा रहा है. इस मामले ने प्रदेश में राजनीतिक तूफान ला दिया है. अब राज्य सरकार ने जांच कराने की बात कही है. कानून मंत्री बृजेश पाठक ने मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए जांच की बात कही है.

उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा जिस तरह से वीडियो सामने आया है उसकी जांच की जा रही है. ये गंभीर मुद्दा है. धर्मांतरण को लेकर हमारी सरकार ने कानून बनाया हुआ है जो भी ये करता पाया जाएगा उसको छोड़ा नहीं जाएगा चाहे वो कोई भी हो. इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है हर वीडियो सही पाया जाएगा तो कार्यवाही की जाएगी.

जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई
बृजेश पाठक ने बताया कि इस तरह के मामले में 2 तरह के प्रावधान बनते हैं. पहला तो उन्होंने सर्विस कोड का उल्लंघन किया है तो उन पर उसके तहत कार्यवाही की जाएगी. दूसरा उन पर धर्मांतरण को लेकर भी कार्यवाही की जाएगी जिसमें 10 साल तक कि सजा और जुर्माने का प्रावधान है. अगर वीडियो सत्य पाया जाता है तो उन पर इन दोनों मामलों के तहत कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर इस तरह आईएएस अधिकारी धर्मांतरण के मामले में संलिप्त पाए जाते हैं तो ये चिंता का विषय है.

आईएएस अधिकारी के पिछले रिकॉर्ड की भी होगी जांच
इसके अलावा राज्य सरकार ने भी इस मामले में एक टीम बनाकर मामले की जांच कराने की बात कही है. वीडियो की सत्यता के साथ साथ धर्मांतरण को लेकर भी जांच की जाएगी. इसके अलावा आईएएस अधिकारी के पिछले रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी कि वो किन किन मामलों में संलिप्त रहे हैं. यूपी सरकार ने सभी जिलाधिकारी और पॉलिसी अधिकारियों को भी इस तरह के मामलों को लेकर सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं.


Information is Life