कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

कानपुर में एक और छात्रा ने लगाई फांसी, PHD कर रही थी मृतका, एक महीने में सुसाइड का यह तीसरा मामलाIIT कानपुर में 29 साल की पीएचडी छात्रा ने सुसाइड कर लिया। वह अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से लटकी हुई पाई गई।

IIT कानपुर में 29 साल की पीएचडी छात्रा ने सुसाइड कर लिया। कथित तौर पर वह गुरुवार को हॉस्टल में फांसी के फंदे से लटकी हुई पाई गई। मामले में पुलिस ने बताया कि छात्रा की पहचान केमिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रही प्रियंका जायसवाल के रूप में हुई है। उसने कथित तौर पर अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फांसी लगा ली। जायसवाल ने 29 दिसंबर को संस्थान में एडमिशन लिया था। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक महीने में IIT- कानपुर में आत्महत्या का तीसरा मामला है।

घटना पर अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) आकाश पटेल ने कहा कि उन्हें दोपहर करीब एक बजे पीएचडी छात्रा की आत्महत्या की सूचना मिली। उन्होंने आगे बताया कि जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब उसने छात्रा के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया और दरवाजा तोड़ने पर वह पंखे से लटकी हुई मिली। उन्होंने आगे कहा कि फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पटेल ने बताया कि छात्रा की मौत के कारण जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी होन के बाद ही सामने आएंगे।

IIT कानपुर ने छात्रा की मौत पर क्या कहा?
वहां मामले में आईआईटी कानपुर ने एक बयान में कहा, “गहरे दुख के साथ, आईआईटी कानपुर पीएचडी छात्रा प्रियंका जायसवाल के असामयिक और दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर शोक व्यक्त करता है। वह पिछले महीने (दिसंबर 2023) संस्थान के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में शामिल हुई थी। वह अपने छात्रावास के कमरे में आज दोपहर को मृत पाई गई।’’

बयान में आगे कहा गया , ‘‘पुलिस की एक फोरेंसिक टीम ने मौत के कारणों की समीक्षा करने के लिए परिसर का दौरा किया। संस्थान मौत के कारणों के लिए पुलिस जांच का इंतजार कर रहा है। प्रियंका जायसवाल के निधन से संस्थान ने एक प्रतिभाशाली और होनहार युवा छात्रा को खो दिया।” फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Information is Life