कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

Controversy on Ashish Sahu in Kanpur

एक जमाना था जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सीना ठोक कर अपना चाल, चरित्र और चेहरा अलग होने का दावा करते थे। राजनीति में शुचिता के झंडाबरदार होने का दम भरते थे लेकिन चुनावी मौसम आते स्थितियां बिल्कुल बदल गई हैं और अब आपराधिक इतिहास वाले लोगों को भी पदाधिकारी बनाने में गुरेज नही की जा रही है अभी हाल ही में ऐसे कई मामले आ चुके है। ऐसे में निष्ठावान कार्यकर्ता अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने कानपुर दक्षिण के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला और मण्डल कमेटी का ऐलान सोमवार को जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल की संस्तुति के बाद पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने कमेटी घोषित की है। जिसमें एक हत्याकांड में सज़ायाफ़्ता को जिला मंत्री का पद दिया गया है। सूची में सजा याफ़्ता आशीष साहू का नाम शामिल होने पर विवाद की स्थिति खड़ी हो गई। बीजेपी के संगठन और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दबी जुबान सजायाफ्ता को पद दिए जाने का विरोध किया है और कहा कि इससे पार्टी की छवि धूमिल होती है।

चकेरी थाना क्षेत्र में रहने वाले आशीष साहू को बनाया बीजेपी पिछड़ा मोर्चा कानपुर दक्षिण का जिलामंत्री बनाया गया है। बताया जा रहा है। आशीष साहू चकेरी थाना क्षेत्र में सन्नी गिल मर्डर केस में सजायाफ्ता हैं। इसके साथ ही आशीष पर 2007 में व्यापारी की हत्या और लूट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं।

छात्र नेता की हत्या में सजायाफ्ता

चकेरी थाना क्षेत्र मे रहने वाले छात्र नेता सनी गिल की 2008 में हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में डीएवी कालेज के पूर्व अध्यक्ष आशीष साहू मौके से गिरफ्तार हुए था हत्या की रिपोर्ट सनी के पिता ने चकेरी थाने में दर्ज कराई थी। बाद में हाइकोर्ट के आदेश पर मुकदमा सीतापुर स्थानांतरित हुआ था। जहाँ से आशीष समेत अन्य आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास सजा सुना दी गई थी लेकिन बाद में आशीष समेत अन्य आरोपी हाई कोर्ट गए थे जहाँ हाई कोर्ट ने आशीष साहू को दफा 302 के बजाय 304 के तहत दस साल की कड़ी सजा और पचास हजार जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके अलावा व्यापारी अभिनव जैन की हत्या और लूट के मामले में भी आशीष साहू को आरोपी बनाया गया था। और 28 सितम्बर 2007 को पुलिस ने अरेस्ट किया था।

कर्मठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा
आशीष साहू को संगठन में अहम पद दिए जाने पर विवाद की स्थिति बन गई है। संगठन के लिए दिन-रात काम करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है। साफ-सुथरी क्षवि वाले कार्यकर्ताओं को नजरंदाज कर एक अपराधी को तरजीह दी गई है।


Information is Life