कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

कानपुर- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कारोबारी मनीष गुप्ता के परिवार से मिलेंगे। अखिलेश यादव कुछ ही देर में कानपुर पहुँचने वाले है यह जानकारी सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने दी, मनीष गुप्ता हत्याकांड ने अब सियासत ने नया मोड़ ले लिया है और आज कानपुर में सियासत का पारा काफ़ी चढ़ा हुआ नजर आ रहा है जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज करोड़ो की योजनाओं की सौगात देंने के साथ कारोबारी मनीष गुप्ता के परिवार भी उनसे मिलने वाला है। उससे पहले ही अचानक बिना किसी निर्धारित कार्यक्रम के अखिलेश का कारोबारी के घर पहुँचना मनीष गुप्ता हत्याकांड प्रदेश में एक बड़ा मुद्दा बनता हुआ दिख रहा है।

गौरतलब है कि कल ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा था की गोरखपुर में पुलिस की बर्बरता ने एक युवा व्यापारी की जान ले ली. ये बहुत ही दुखद और निंदनीय है. उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने एनकाउंटर (मुठभेड़) की जिस हिंसक संस्कृति को जन्म दिया है, यह उसी का दुष्परिणाम है. संलिप्त लोगों पर हत्या का मुक़दमा चले और उत्तर प्रदेश को हिंसा में धकेलने वाले इस्तीफ़ा दें.’’

➡️53 घंटे बाद हुआ मनीष गुप्ता का अंतिम संस्कार
गोरखपुर में पुलिस की पिटाई से मरने वाले कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता का अंतिम संस्कार मौत के 53 घंटे बाद गुरुवार सुबह हुआ। कंपकंपाते हाथों से मृतक के चाचा बृजकिशोर गुप्ता ने मनीष को मुखाग्नि दी। इससे पहले, बुधरात देर रात कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण समेत कई आला अधिकारी मनीष के घर पहुंचे और उनकी पत्नी मीनाक्षी से बात की। इस दौरान असीम अरुण ने कहा कि गुरुवार को परिवार की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कराई जाएगी, जिसके बाद पीड़ित परिजनों मनीष के अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। आपको बता दें कि बीते सोमवार की रात गोरखपुर में पुलिस द्वारा पीट-पीटकर मनीष गुप्ता की हत्या कर दी गई थी।

दरअसल, मनीष गुप्ता अपने दो दोस्त हरदीप सिंह चौहान और प्रदीप सिंह चौहान के साथ सोमवार सुबह गोरखपुर आए थे। यहां उनके दोस्त चंदन सैनी और राणा प्रताप चंद ने उन्हें गोरखपुर घुमाने के लिए बुलाया था। मनीष हरदीप और प्रदीप के साथ रामगढ़ताल इलाके में होटल कृष्णा पैलेस के रूम नंबर 512 में ठहरे थे। हरदीप ने बताया कि सोमवार रात 12:30 बजे पुलिस होटल में चेकिंग करने पहुंची। मनीष को सोते हुए जगाया तो उन्होंने पूछा इतनी रात में चेकिंग किस बात की हो रही है। क्या हम आतंकी हैं? इस पर पुलिस वालों ने उसे पीटना शुरू दिया। इसके बाद घायल मनीष को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तीन नामजद समेत छह पुलिसवालों पर हत्या का केस दर्ज
प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी की तहरीर पर मंगलवार देर रात पुलिस ने इंस्पेक्टर जेएन सिंह, चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्र और सब इंस्पेक्टर विजय यादव पर नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हैं। इससे पहले एसएसपी ने इस मामले में इंस्पेक्टर जेएन सिंह, चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा, एसआई विजय यादव, एसआई राहुल दुबे, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव, कांस्टेबल प्रशांत कुमार को निलम्बित कर मामले की जांच एसपी नार्थ को सौंपी थी।

गोरखपुर के डीएम, एसएसपी बोले- कोर्ट कचहरी के चक्कर में मत पड़िए
मनीष के परिवार वालों से गोरखपुर के डीएम और एसएसपी की बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मेडिकल कॉलेज चौकी के अंदर हो रही बातचीत की चोरी से वीडियो बनाई गई है। जिसमें डीएम और एसएसपी के अलावा मनीष की बड़ी बहन और बहनोई की आवाज सामने आ रही है। डीएम जहां कोर्ट कचहरी के चक्कर में न पड़ने की सलाह दे रहे हैं वहीं एसएसपी कह रहे हैं उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी। मनीष के बहनोई न्याय की मांग कर रहे हैं तो बहन जान के बदले जान मांग रही हैं। वीडियो में कुछ यूं कहते नजर आ रहे हैं ये लोग। फिलहाल इस वीडियो की हिन्दुस्तान आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है।


Information is Life