कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

इंटर रेंज 09 गैंग के 10 सदस्य जेल में और 11 बाहर हैं। डरा धमकाकर रंगदारी मांगने, मारपीट, कब्जा करने, अपहरण जैसी धाराओं में कार्रवाई हुई

कानपुर : बसपा नेता पिंटू सेंगर की हत्या के आरोप में सोनभद्र जेल में बंद अधिवक्ता धीरज उर्फ दीनू उपाध्याय पर सोमवार को कमिश्नरी पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। उसके इंटर रेंज 09 गैंग में 21 सदस्य पंजीकृत किए गए हैं। 10 सदस्य जेल में बंद हैं जबकि 11 बाहर हैं। इनके खिलाफ नवाबगंज, ग्वालटोली, कोतवाली, नौबस्ता, बिधनू, चकेरी, सीसामऊ, नजीराबाद समेत अन्य थानों में रंगदारी मांगने, मारपीट, धमकी देने, अपहरण, कूटरचित दस्तावेज बनाने, संपत्ति पर कब्जा करने जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर हुई हैं। पुलिस कुछ में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

कमिश्नरी पुलिस के स्टाफ ऑफिसर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि इंटर रेंज 09 गैंग का मास्टरमाइंड दीनू उपाध्याय है। यह गिरोह कूटरचित दस्तावेज बनाकर फर्जी रजिस्टि्रयां तैयार कराता रहा है जिसकी वजह से कई लोग ठगी का शिकार हुए। उनकी शिकायतों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। गैंग संगठित तरीके से अपराध करता है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कई फरार हैं।

यह सदस्य जेल में

  • नवाबगंज निवासी धीरज उर्फ दीनू उपाध्याय (गैंग लीडर), अनूप शुक्ला, मनु उपाध्याय, संजय उपाध्याय, परमियापुरवा का रामखिलावन, यशोदानगर निवासी दीपक सिंह जादौन, रावतपुर का सैय्यदनगर निवासी गोपाल सिंह, किदवईनगर का नारायण भदौरिया, बैकुंठपुर निवासी सत्येंद्र त्रिवेदी, परमट निवासी विकास ठाकुर उर्फ विक्की ठाकुर
  • जमानत पर बाहर
  • उन्नाव के शुक्लागंज गंगाघाट निवासी विमला देवी, शुभम कुमार, रेलबाजार का अजय कुमार शर्मा उर्फ जडेजा, नजीराबाद के नेहरूनगर का उपेंद्र सिंह भदौरिया, बिठूर के बैरी अकबरपुर का उदय नारायण शर्मा, विकासनगर निवासी आलोक मिश्रा, श्यामनगर का अरिदमन सिंह, धर्मेंद्र यादव उर्फ धर्मू, बादशाहीनाका निवासी श्रोत गुप्ता।
  • फरार चल रहे
  • ग्वालटोली का परमट निवासी धीरज दुबे, सिविल लाइंस का नीरज दुबे उर्फ सोनू पंडित।

Information is Life