Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

अभय त्रिपाठी / कानपुर लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद प्रत्याशी रमेश अवस्थी का चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन शनिवार को शास्त्री नगर क्षेत्र में हुआ। इस मौके पर हवन के बीच सभी ने आहुतियां भी दी। चुनाव कार्यालय के उद्धघाटन में भाजपा प्रत्याशी की कड़ी मेहनत रंग लाई, शहर में अर्से से गुटों में बटी भारतीय जनता पार्टी एकजुट नज़र आई। वही भाजपा के सारे दिग्गजों के जमावड़ा से ये साफ़ हो गया की भाजपा शहर में हैट्रिक लगाने के लिए लामबन्द है। कार्यालय उद्धघाटन में वे नेता भी नजर आए जिनकी उम्मीद भी नहीं की गई थी। कानपुर के सभी प्रमुख भाजपा नेता रमेश अवस्थी के साथ नज़र आये।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से लेकर सांसद सत्यदेव पचौरी भी हुए शामिल।

आपको बता दे कि कानपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी के चुनावी कार्यालय के उद्धघाटन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी शामिल हुए। इस मौके पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आहवान किया कि रमेश अवस्थी को सर्वाधिक वोटों से चुनाव जिताकर लोकसभा में भेजना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने दावा किया कि रमेश अवस्थी इस बार रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे। सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि चुनाव में पूरी ताकत लगाएंगे और पार्टी को जिताएंगे।

सारे दिग्गज साथ आए

राजनीतिक गलियारों में चर्चा रहती है कि कानपुर में भाजपा अनेक गुटों में बटी हुई है जिनमें महाना गुट और पचौरी गुट में खींचतान तो आम चर्चा में रही है। लेकिन चुनावी कार्यालय के उद्धघाटन के वक्त शनिवार को भाजपा के सारे बड़े नेता रमेश अवस्थी के साथ नज़र आये। इस मौके पर महापौर प्रमिला पांडेय, मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी सलिल विश्नोई, अरुण पाठक, पूर्व विधायक अजय कपूर,उत्तर- दक्षिण जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय, शिवराम सिंह, पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार, बाल चंद्र मिश्र, जगवीर सिंह द्रोण, रघुनंदन भदौरिया, सुरेश अवस्थी, विधायक सरोज कुरील, नीरज चतुर्वेदी, लोकसभा प्रभारी रामशरण कटियार, मणिकांत जैन समेत भारी संख्या में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। सड़क तक वाहनों की कतारें लगी थीं तो कार्यालय के अंदर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ थी। जय-जय श्रीराम के उद्घोष के बीच हवन की तेज हो रही लपटें बता रही थीं कि जो कुछ भी गलतफहमी थी, वह जल कर खत्म हो रही है। कार्यक्रम खत्म हुआ। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल भीड़ को देख प्रफुल्लित थे।


Information is Life