Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

विज्ञापन

कानपुर कलेक्ट्रेट में तैनात ईआरके साधना तिवारी की मिलीभगत से राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी की गई। इसके बाद अनूसूचित जाति की जमीन को सामान्य जाति के व्यक्ति को बेचने के आदेश जारी कर दिए। उक्त जमीन 10 करोड़ रुपए से अधिक की कीमत की बताई जा रही है।

शिकायत पर डीएम राकेश कुमार सिंह एसडीएम सदर, एडीएम एफआर और तहसीलदार को भेजकर अभिलेखों की जांच कराई तो फर्जीवाड़ा सामने आया।

FIR कराने के आदेश

राजस्व अभिलेखों में छेड़खानी कर फर्जी तरीके से जमीन बिक्री के इस मामले पर FIR कराने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में ईआरके एवं दो कंपनी के निदेशक सुशील कुमार, शशि गौड़ व दिनेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश एडीएम लैंड को दिया गया।

इस प्रकार किया गया पूरा फर्जीवाड़ा

बगदौधी कछार परगही कछार में वंशीलाल (अनुसूचित जाति) की जमीन है। इस जमीन को बिना प्रशासन की अनुमति के वंशीलाल से तायल पाइप इंडस्ट्रीज के निदेशक सुशील कुमार ने खरीद ली। इसके बाद सुशील कुमार ने इस जमीन को कृषि से आवासीय में परिवर्तित करा ली।

आदेश कर दिया था निरस्त

जब इसकी शिकायत हुई तो जिलाधिकारी ने भूमि परिवर्तन के आदेश को निरस्त कर दिया। वहीं दूसरी तरफ इंडस्ट्री के मालिक ने बैंक से इस संपत्ति पर लोन भी ले लिया। लोन न चुकाने पर इस जमीन को बैंक ने नीलामी करा दी। जिसे अपने ही रिश्तेदार के नाम से खरीद लिया।

निदेशक ने किया पूरा खेल

तायल पाइप लाइन इंडस्ट्रीज के निदेशक सुशील कुमार, फेलोरा कंपनी के निदेशक शशि गौड़ ने अभिलेखागार की मिलीभगत से फर्जी तरीके से जमीन बेचने और भूमि परिवर्तन के आदेश जारी करा लिए। जब इसकी शिकायत जिलाधिकारी से खलासी लाइन निवासी कल्पना गुप्ता ने की तो मामले की जांच कराई गई।

एडीएम लैंड दर्ज कराएंगे मुकदमा

जांच में पाया गया कि अभिलेखागार ने खतौनी के आदेश कालम में लाल रंग की लाइन को हटाकर उसमें फर्जी तरीके से भूमि बिक्री के आदेश जारी किए गए। मामले की जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी तो उन्होंने एडीएम लैंड को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।


Information is Life