Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life


Kanpur News: सुबह-सुबह एक बुजुर्ग वोट डालने पहुंचे थे. तभी उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई का भाई निधन हो गया है. ये खबर मिलने के बाद बुजुर्ग कुछ देर ठिठके लेकिन मताधिकार का प्रयोग करने के बाद ही पोलिंग बूथ से निकलकर घर के लिए रवाना हुए.

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इस दौरान कानपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा साथ ही मतदाताओं को प्रेरणा भी दी. दरअसल, सुबह-सुबह एक बुजुर्ग वोट डालने पहुंचे थे. तभी उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई का निधन हो गया है. ये खबर मिलने के बाद बुजुर्ग कुछ देर ठिठके लेकिन मताधिकार का प्रयोग करने के बाद ही पोलिंग बूथ से निकलकर घर के लिए रवाना हुए.

बता दें कि कई दशकों से संघ से जुड़े वरिष्ठ भाजपा नेता 59 वर्षीय बनारसी लाल मिश्र सुबह 6 बजे घर से मतदान के लिए साइकिल पर निकले थे. मतदान सुबह 7 बजे शुरू होना था लेकिन वह समय से पहले ही मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे. बनारसी लाल मिश्र अकबरपुर लोकसभा संसदीय सीट के अंतर्गत वोटर (मतदाता) हैं.

वह रामकृष्ण नगर स्थित आरके मिशन स्कूल के गेट पर पहुंचे ही थे कि उनके चचेरे भाई श्रीनिवास पहुंचे और उन्होंने बनारसी लाल को उनके सगे बड़े भाई करुणा शंकर मिश्र के अचानक देहांत की सूचना दी.

भाई के निधन की खबर पाकर फफक पड़े

सामान्य तौर पर कोई भी व्यक्ति ऐसी खबर पाकर उल्टे पांव लौट जाता, लेकिन बनारसी लाल ने कुछ ऐसा किया कि सभी चकित रह गए. पहले तो बनारसी लाल अपने भाई के निधन की खबर पाकर फफक पड़े लेकिन इसके बाद एक कर्तव्यनिष्ठ और जागरुक मतदाता का परिचय देते हुए उन्होंने मतदान किया और उसके बाद ही घर के लिए रवाना हुए.

दुखद खबर मिलने के बाद भी बनारसी लाल ने मतदाता के तौर पर अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया और मतदान केंद्र के भीतर चले गए, जहां उन्होंने मतदान किया. इसके बाद वह बड़े भाई के अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए. जिसने भी इस वाकये को सुना, उसने इस घटनाक्रम को जागरुक मतदाता के रूप में एक अनूठी मिसाल कहा.

प्रथम मतदाता का मिला था पुरस्कार

बनारसी लाल मिश्र ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 में उन्होंने आरके मिशन स्थित मतदान केंद्र पर पहुंच कर बूथ में सबसे पहले मतदान किया था. इस पर उन्हें निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों द्वारा ‘प्रथम मतदाता’ का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया था.


Information is Life