कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...
Information is Life

कानपुर: फजलगंज स्थित कंपनी में कार्यरत शातिर दंपती ने पहले लाखों रुपये का गबन किया फिर कम्पनी का ही डाटा और एक्सेस डार्क वेब में बेचने की धमकी देकर शातिर दम्पति और उसके बेटे ने कम्पनी से 5 लाख की वसूली की और अभी 10 लाख की और मांग कर रहे है कंपनी के अधिकारी ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी, वसूली और आईटी एक्ट जैसी गम्भीर धाराओं में फजलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। डीसीपी सेंट्रल के निर्देश पर दर्ज हुई एफआईआर में पुलिस तेजी से कार्यवाही में जुट गई है।

फजलगंज स्थित निजी कम्पनी के अधिकृत अधिकारी अमृत सिंह चंदेल ने बताया कि दिल्ली के डेरावाल नगर के रहने वाले पंकज आर्या और पूजा आर्या दोनों कंपनियों के अकाउंट्स और पर्चेस डिपार्टमेंट देखते थे। दोनों कमर्चारियों के पास कम्पनी का सारा डाटा एक्सेस, गोपनीय पासवर्ड तथा कम्पनियों के बैंक खातों का संचालन करते थे।आरोप है कि बीते कुछ समय में दंपती ने मिलकर कंपनी के खर्चों के नाम पर. करीब 30 लाख रुपये का गबन किया। उन्होंने कंपनी की सभी पासवर्ड और डाटा वापस करने की मांग की तो आरोपित दंपती ने पांच लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी डाटा वापस नहीं किया और अब शातिर दम्पत्ति का बेटा सुवंश आर्या कंपनी के डाटा व एक्सेस व पासवर्ड को “डार्क वेब” को बेच कर कम्पनी को बर्बाद कर देने की धमकी देकर 10 लाख की और मांग कर रहा है।

डार्क वेब- इंटरनेट की वह काली दुनिया, जहां होता है हर गैरकानूनी काम।

डार्क वेब इंटरनेट की दुनिया का वो हिस्सा है, जहां तक आपका सर्च इंजन नहीं पहुंचता है. इन्हें स्पेशल वेब ब्राउजर से एक्सेस किया जा सकता है.इसका पोर्शन छोटा होता है Kaspersky के मुताबिक इसे डीप वेब का हिस्सा माना जाता है। जिस तरह से समुद्र की सतह और पानी ने नीचे कुछ हस्से तक तो हमारी पहुंच होती है, लेकिन एक हिस्सा ऐसा भी जहां तक अभी तक कोई नहीं पहुंचा है. डार्क वेब इंटरनेट की दुनिया का वही हिस्सा है। इस हिस्से तक बहुत कम लोगों की पहुंच है. यहां के वेब पेज को सर्च इंजन द्वारा इंडेक्स नहीं किया जाता है. डार्क वेब को बहुत खतरनाक माना गया है और यहां पर कई अवैध काम होते हैं साइबर वर्ल्ड की ये दुनिया अवैध कामों का ठिकाना माना जाता है. कभी इस दुनिया में हैकर्स, लॉ इंफोर्समेंट ऑफिसर्स और साइबर क्रिमिनल्स का दबदबा होता था।


Information is Life