Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

कानपुर। वर्ष 2019 से मेट्रो के पहले कारिडोर पर काम कर रहे प्रबंधन ने अब अंतिम 100 दिन का ब्लू प्रिंट तैयार किया है। इसके तहत गणतंत्र दिवस तक नौबस्ता तक मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना है। इसका एक कारण यह भी है कि मेट्रो इस रूट को पूरा करने के लिए किसी महत्वपूर्ण दिन के साथ खुद को जोड़ना चाहता था

मेट्रो ने आइआइटी से शहर में निर्माण कार्य शुरू किया था। अब तक आइआइटी से मोतीझील और फिर सेंट्रल स्टेशन तक दो चरण में काम को पूरा कर मेट्रो ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। 14 स्टेशनों के बीच पहले कारिडोर में ट्रेन चल रही है और नौबस्ता तक संचालन होना बाकी हैं। पहले दौर में नवंबर 2024 तक दोनों कारिडोर को पूरा कर लेने का लक्ष्य बनाया गया था, लेकिन यह समय सीमा आगे बढ़ती चली गई।

अब मेट्रो ने पहले कारिडोर का काम खत्म करने के लिए 100 दिन का ब्लू प्रिंट तैयार किया है। भूमिगत रूट के लिए खोदाई का काम पूरा हो गया है। सभी क्रास ओवर भी तैयार किए जा चुके हैं। स्टेशन भी बन चुके हैं। सेंट्रल मेट्रो स्टेशन से झकरकटी बस अड्डे के बीच सुरंग में सबसे अधिक कार्य होना है। यहां रेल ट्रैक, थर्ड रेल के साथ वायरिंग का काम होना है।

बारादेवी से नौबस्ता के बीच एलिवेटेड रूट पर ट्रैक निर्माण के साथ सिस्टम लगाने का काम चल रहा है। साथ ही सिग्नल, टेलीकाम, इलेक्ट्रिकल सिस्टम को लगाने का कार्य भी किया जा रहा है। इस रूट पर मेट्रो के सामने दिल्ली-हावड़ा रेलवे रूट को पार करना बड़ी चुनौती थी, यह दूरी 70 मीटर की थी, जिसे पूरा कर लिया गया है।
अब सेंट्रल स्टेशन से आगे बढ़कर मेट्रो ट्रेन को झकरकटी, ट्रांसपोर्ट नगर, बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर होते हुए नौबस्ता स्टेशन तक पहुंचना है। मेट्रो ने इस रूट पर भूमिगत सुरंग की खोदाई नाना, तात्या, आजाद और विद्यार्थी नाम की टनल बोरिंग मशीन से पूरी की है। ये सभी टनल बोरिंग मशीन क्रांतिकारियों के नाम पर हैं। इसीलिए अब मेट्रो के अधिकारी गणतंत्र दिवस को लक्ष्य मानकर अपने काम में जुट गए हैं।


Information is Life