Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...

Kanpur लेंबोर्गिनी कांड : 7 घंटे में आरोपी शिवम मिश्रा रिहा, पुलिस की 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज..

कानपुर : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने के आरोपी अरबपति कारोबारी के बेटे शिवम...

कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड: 5 टीमों की दबिश के बाद शिवम मिश्रा गिरफ्तार, ‘सरेंडर ड्रामा’ फेल… कोर्ट में गिरफ्तारी पर उठे सवाल।

कानपुर की सड़कों पर 12 करोड़ की रफ्तार ने 6 जिंदगियों को रौंदा… और अब इस हाई प्रोफाइल हादसे में...

Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...
Information is Life

कानपुरः मेस्टन रोड के मिश्री बाजार में विस्फोट के बाद अवैध पटाखा भंडारण पर पुलिस सख्त हो गई है। दो दिन की ताबड़तोड़ छापेमारी में पुलिस – मेस्टन रोड के मिश्री बाजार समेत कई स्थानों पर लगभग 150 क्विंटल पटाखे बरामद किए, जिसमें अब तक मूलगंज थाने में तीन और अन्य थानों में आठ मुकदमे दर्ज किए चुके हैं। वहीं अब तक पुलिस ने 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया था. लेकिन 11 आरोपितों की गिरफ्तारी दिखाई है। इस कार्रवाई के बाद अधिकारी भी जान चुके हैं कि पुलिस के संरक्षण के बिना पटाखों का भंडारण नहीं हो सकता है। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में अवैध पटाखे बरामद हुए हैं, वहां के थानेदारों को नोटिस भेजा गया है।

मेस्टन रोड स्थित मिश्री बाजार में बुधवार शाम अब्दुल बिलाल की खिलौनों की दुकान के बाहर विस्फोट होने से 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि दो स्कूटी क्षतिग्रस्त हुईं थीं। विस्फोट की तीव्रता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता था कि दो दुकानों के प्लास्टर और फाल सीलिंग तक उखड़ गए। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार के अलावा एलआइयू, फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वाड ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एक दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि विस्फोट पटाखों में हुआ था। इसके बाद सर्च आपरेशन चलाया गया तो अधिकारियों के होश उड़ गए। अब्दुल बिलाल की दुकान में पटाखों का जखीरा मिला, जहां पैर रखने तक की जगह नहीं थी। घटनास्थल से करीब 20 मीटर आगे इकराम के गोदाम का ताला तोड़ा गया तो वहां भी भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण मिला। मूलगंज थाने में अब्दुल बिलाल और इकराम के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज हुआ। नगर के सभी थानेदार सक्रिय हुई और अपने-अपने थाना क्षेत्रों में छापेमारी की। इसमें फजलगंज, नौबस्ता, गोविंद नगर, सचेंडी, नजीराबाद, चकेरी, मूलगंज थानाक्षेत्रों में दो दिन में लगभग 150 क्विंटल पटाखे बरामद किए।


यहाँ मिला पटाखों का जखीरा

मेस्टन रोड पर दुकानों में अवैध पटाखों का भंडारण मिलने के बाद नगर भर में छापेमारी शुरू हुई। फजलगंज के गुरुनानक आटो मार्केट स्थित दुकान से करीब 60 क्विंटल पटाखे बरामद हुए। इस दुकान को हिमांशु उर्फ काकू ने किराये पर लिया था। उसके खिलाफ फजलगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।

दादानगर में क्राइम ब्रांच और गोविंद नगर थाना पुलिस ने छापा मारकर एक फैक्ट्री से साढ़े नौ क्विंटल पटाखे बरामद किए। मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया, जिसमें दो भाग हुए हैं।

यशोदा नगर स्थित मधुबन लान से करीब पांच क्विंटल पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर नौबस्ता थाने में मुकदमा दर्ज किया।

सचेंडी थाना पुलिस ने सीढ़ी इटारा से एक लोडर से 12 कार्टन (गत्ते) करीब तीन क्विंटल पटाखे बरामद किए। पुलिस ने चालक छतमरा निवासी लोडर चालक अमन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

नजीराबाद थाना पुलिस ने शुक्रवार को कौशलपुरी स्थित एक मकान से 256 किलो अवैध पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से प्रतीक उर्फ शाही और उसके पिता ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया।

चकेरी पुलिस ने लालबंगले और सनिगवां में दो दुकानों से लगभग 50 किलो पटाखे बरामद किए और दो लोगों को गिरफ्तार कर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए।

मिश्री बाजार से कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मकान और तीन दुकानों के ताले तुड़वाकर 40 क्विंटल पटाखे बरामद कर सजर अहमद, सजल, असद, मो. रिजवान और जुहैद के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

“नगर में पटाखों के अवैध भंडारण व बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। जिन थाना क्षेत्रों में पटाखे बरामद हुए हैं, वहां थानेदारों को भी नोटिस भेजा जा रहा है।”
रघुवीर लाल, पुलिस आयुक्त


Information is Life